कार्य विशिष्टता के घटक - components of job specification

कार्य विशिष्टता के घटक - components of job specification


अनुभव: आवेदन किये जाने वाले पद के लिए वर्षों में अनुभव की संख्या। चयनित उम्मीदवारों के लिए आवश्यक कार्य अनुभव के वर्षों की संख्या। ध्यान देने योग्य है कि पद के लिए उत्तरोत्तर अधिक जटिल और दायित्वपूर्ण अनुभव अथवा पर्यवेक्षीय एवं प्रबंधकीय अनुभव की आवश्यकता है या नहीं। शिक्षाः पद के लिए किस डिग्री, प्रशिक्षण या प्रमाणपत्र एवं योग्यता की आवश्यकता है। आवश्यक कौशल, ज्ञान, और लक्षणः आवेदकों के कौशल, ज्ञान और व्यक्तिगत विशेषताओं का उल्लेख, जिन्होंने पूर्व में सफलतापूर्वक इस नौकरी को किया है। अन्यथा अपने योग्यतम उम्मीदवार से जिन विशेषताओं की अपेक्षा है, उनका निर्धारण करने के लिए संगठन की कार्य विश्लेषण सूचनाओं / दस्तावेजों का उपयोग किया जाता है।


कार्य विवरण भर्ती के लिए उपयोगी है

क्योंकि यह संगठन की 'जॉब पोस्टिंग' और उसकी वेबसाइट पर भर्ती की अधिसूचना / विज्ञापन लिखने में सहायता करता है।


कार्य विशिष्टता सोशल मीडिया में वितरण के लिए, स्क्रीनिंग शुरू करने के लिए और साक्षात्कारकर्ताओं के लिए उपयोगी है।


किसी कार्य को करने के लिए वास्तव में क्या आवश्यक है इसके संदर्भ में कर्मचारियों को त्वरित रूप से जानकारी कार्य विशिष्टीकरण से मिलती है। इस मायने में, यह स्क्रीनिंग और उम्मीदवारों का चयन करने के लिए उपयोगी है, क्योंकि यह संगठन के नए कर्मचारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं का वर्णन करता है। यह उस समय एक अत्यंत उपयोगी दृष्टिकोण और उपकरण है जब संगठन एक सामान आत्म्वृत्तों का सामना करते हैं और समय सीमित होता है।