सफलता के घटक , कर्मरियों की प्रतिबद्धता और समझ - Components of success, commitment and understanding of employees

सफलता के घटक , कर्मरियों की प्रतिबद्धता और समझ - Components of success, commitment and understanding of employees


सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन, निरंतर संगठनात्मक सुधार प्रक्रिया की योजना और क्रियान्वन के लिए एक सहभागितापूर्ण एवं व्यवस्थित दृष्टिकोण है। इसका दृष्टिकोण, उपभोक्ताओं की बढती अपेक्षाओं तथा समस्याओं का पहचान करना, कर्मचारियों की प्रतिबद्धता का निर्माण करना, और श्रमिकों को निर्णय की स्वतंत्रता देने के लिए प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के सफल क्रियान्वन के लिए पांच प्रमुख घटक हैं, जो निम्नलिखित हैं।


• कर्मरियों की प्रतिबद्धता और समझ


यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि संगठन के सभी कर्मचारी सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन नीतियों से अवगत हैं

और उन्हें अपने कार्य का मूलभूत अंग मानते हैं। कर्मचारियों को संगठन के कॉर्पोरेट लक्ष्यों को जानना चाहिए और इन लक्ष्यों की महत्ता को अपने संगठन की समग्र सफलता के लिए पहचानना चाहिए। कर्मचारियों को यह समझने की आवश्यकता है कि उनसे क्या अपेक्षाएं की जाती हैं और क्यों। यह तथ्य मूर्खतापूर्ण प्रतीत हो सकता है किन्तु प्रायः यह पाया जाता है की प्रबंधन द्वारा इन बिन्दुओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जब कर्मचारी एवं प्रबंधन, दोनों एक ही दृष्टि एवं समझ को साझा करते हैं तो संभावनाओं का एक नया संसार सामने आता है। यदि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को अंधेरे में रखा जाएगा तो उनकी प्रतिबद्धता में कमी आएगी और नीतियां सफलतापूर्वक का सफलतापूर्वक अनुसरण नहीं होगा।