शर्त एवं आश्वासन - condition and assurance
शर्त एवं आश्वासन - condition and assurance
समाज का प्रत्येक प्राणी उपभोक्ता है जो अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वस्तुएँ खरीदते है या किसी अन्य वस्तु का उत्पादन करने का प्रयास करते हैं। कभी-कभी विक्रेता द्वारा किये गये संवर्धन प्रयासों के कारण उपभोक्ता नियमित रूप से खरीद रहे वस्तु की बजाय विशेष ब्रांड के नाम का माल क्रय करना ही पसंद करते हैं। संवर्धन द्वारा किये गये प्रयासों के अंतर्गत बंधन की उपस्थिति प्रायः होती है जो शर्ततथा आश्वासन के रूप में होती है।
बंधन
विक्रय अनुबंध की धारा 12 (1) के अनुसार किसी विक्रय अनुबंध के माल से संबंधित बंधन शर्त या आश्वासन के रूप में हो सकता है।
शर्त :- विक्रय अनुबंध की धारा 12(2) के अनुसार, “शर्त एक ऐसा बंधन है, जो अनुबंध के क्रियान्वयन के लिए परम आवश्यक है और जिसका खंडन होन पर अनुबंध को परित्याग करने का अधिकार उत्पन्न हो जाता है।"
विवेचना :
1. शर्त एक बंधन है।
2. यह अनुबंध के मुख्य उद्देश्य के लिए आवश्यक है।
3. इस बंधन के भंग होने पर अनुबंध के भंग हुआ माना जा सकता है।
उदाहरण :
क' अपनी हिरो बाइक ख को 25,000 रूपये में बेचने को प्रस्ताव करता है।
ख कहता है कि यदि बाईक 2008 अथवा उकसे बाद का निर्मित है तो मैं खरीद लूँगा। बाइक देखने पर पता चला कि वह 2005 का निर्मित था यहाँ पर 'ख' बाइक खरीदने से इन्कार कर सकता है।
आश्वासन :
वस्तु विक्रय अधिनियम की धारा 12(3) के अनुसार, “आश्वासन एक ऐसा बंधन है जो अनुबंध के मुख्य आशय की पूर्ति के लिए अधिक आवश्यक नहीं होता है। इसके भंग होने से केवल क्षतिपूर्ति का दावा किया जा सकता है, किन्तु माल को अस्वीकार करने तथा अनुबंध को भंग करने का अधिकार उत्पन्न नहीं होता है।"
विवेचना :
1. आश्वासन एक बंधन है।
2. यह अनुबंध के मुख्य उद्देश्य के लिए आवश्यक नहीं है।
3. आश्वासनके भंग होने पर अनुबंध को भंग करने का अधिकार नहीं है।
4. आश्वासन के भंग होने पर केवल क्षतिपूर्ति का दावा किया जा सकता है।
उदाहरण :
'क', 'ख' से अनुबंध करता है कि यदि तुम्हारी बाइक अच्छी हालत में है तो मैं उसे 27,000 रूपये में खरीद लूँगा। अनुबंध के निष्पादन के समय पाया गया कि बाइक का रंग खराब हो रहा है। यहाँ 'क' उस अनुबंध को व्यर्थ घोषित नहीं कर सकता क्योकि बाइक का रंग ठीक होना अनुबंध की आवश्यक शर्त नहीं थी। 'क' ऐसी स्थिति में केवल क्षतिपूर्ति का दावा कर सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों