उचित पारिश्रमिक सिद्धांत न लागु होने की दशाएं - Conditions of non-applicability of fair remuneration principle

उचित पारिश्रमिक सिद्धांत न लागु होने की दशाएं - Conditions of non-applicability of fair remuneration principle


निम्नलिखित दशाओं में उचित पारिश्रमिक सिद्धांत लागू नहीं होता है :


I. जब अनुबंध अविभाज्य हो जब अनुबंध अविभाज्य हो और पूर्ण कार्य के निष्पादन पर ही प्रतिफल के भुगतान का वचन दिया गया हो ऐसी परिस्थिति में आंशिक निष्पादन के आधार पर किसी भी पक्षकार को कोई भी पारिश्रमिक मांगने का अधिकार नहीं होगा। 


ii. स्पष्ट या गर्भित अनुबंध के आभाव में आंशिक कार्य के लिए पारिश्रमिक की मांग का अधिकार न होना- किसी भी पक्षकार द्वारा पारिश्रमिक की मांग तब तक नहीं की जा सकती है।


iii. जब तक कि किये गए कार्य के लिए पारिश्रमिक देने का कोई स्पष्ट या गर्भित अनुबंध न हो। दोषी पक्षकार को क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार न होना यदि अनुबंध की शर्त के अनुसार, कार्य के पूर्ण हो जाने पर पारिश्रमिक देने का प्रावधान हो तो दोषी पक्षकार को उचित पारिश्रमिक अथवा क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार नहीं होता है।


iv. निर्दिष्ट निष्पादन का अधिकार अनुबंध खंडन की दशा में पीड़ित पक्षकार को निर्दिष्ट निष्पादन का अधिकार केवल तभी प्राप्त हो सकता है जबकि क्षतिपूर्ति का पर्याप्त उपचार न हो । व्यक्तिगत सेवा-संबंधी अनुबंधों में निर्दिष्ट निष्पादन का सिद्धांत लागू नहीं हो सकता है।