निष्पादन के प्रस्ताव की शर्तें - Conditions of offer of execution
निष्पादन के प्रस्ताव की शर्तें - Conditions of offer of execution
निष्पादन के प्रस्ताव में निम्नलिखित शर्तों का होना आवश्यक है:
i. वह शर्तरहित होना चाहिए निष्पादन का प्रस्ताव शर्तरहित होना चाहिए। उदाहरण के लिए, चेक द्वारा भुगतान करने का प्रस्ताव वैध प्रस्ताव नहीं होता क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को उसे स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
ii. प्रस्ताव उचित समय एवं नियत स्थान पर होना चाहिए प्रस्ताव उचित समय एवं नियत स्थान पर तथा ऐसी परिस्थितियों में प्रस्तुत किया जाना चाहिए कि उस व्यक्ति को जिसके प्रति वह किया गया है, उचित समय मिल जाय।
iii. वचनगृहीता को वस्तु की जाँच करने का उचित अवसर मिलना चाहिए यदि प्रस्ताव किसी वचनगृहीता को किसी वस्तु की सुपुर्दगी देने के संबंध में है, तो वचनगृहीता को इस बात का उचित अवसर दिया जाना चाहिए कि वह यह देख सके कि जो वस्तु प्रस्तावित की जा रही है वह सही वही है।
iv. प्रस्ताव की योग्यता- प्रस्ताव उसी व्यक्ति द्वारा किया जाना चाहिए जो अपने वचन को पूरा करने के योग्य, इच्छुक एवं तत्पर हो।
v. संयुक्त वचनगृहीता की दशा में संयुक्त वचनगृहीताओं में से किसी एक को किये गए प्रस्ताव का ही वैधानिक प्रस्ताव होता है, जैसे कि किसी एक को किये गए प्रस्ताव का हो।
vi. उचित व्यक्ति को प्रस्ताव - अनुबंध के निष्पादन का प्रस्ताव उचित व्यक्ति को किया जाना चाहिए । वचनगृहीता अथवा उसका वैधानिक प्रतिनिधि ही उचित माना जाता है।
vii. प्रस्ताव अनुबंध में वर्णित वस्तु की किस्म एवं मात्र के अनुकूल हो - अनुबंध के निष्पादन का प्रस्ताव अनुबंध में वर्णित वस्तु की किस्म एवं मात्र के अनुसार ही होना चाहिए। उससे भिन्नता होने पर उसे वैध प्रस्ताव नहीं माना जा सकता है।
viii. प्रस्ताव सम्पूर्ण भाग के लिए हो न कि एक हिस्से के लिए यह आवश्यक है कि निष्पादन प्रस्ताव, सम्पूर्ण अनुबंध के निष्पादन का प्रस्ताव होना चाहिए। किसी अनुबंध के आंशिक निष्पादन के प्रस्ताव को वैध निष्पादन प्रस्ताव नहीं माना जा सकता है।
ix. मुद्रा के भुगतान का प्रस्ताव यदि निष्पादन के प्रस्ताव द्वारा मुद्रा का भुगतान करना है. तो भुगतान का प्रस्ताव ऋणी अथवा उसके एजेंट द्वारा ऋणदाता अथवा उसके एजेंट के सम्मुख किया जाना चाहिए । साथ ही प्रस्ताव वैधानिक मुद्रा के द्वारा सम्पूर्ण भुगतान के लिए होना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों