सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के बाधक तत्व - Constraints of Total Quality Management

सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के बाधक तत्व - Constraints of Total Quality Management


विकासशील राष्ट्रों के दृष्टिकोण से सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन को लागू करने जो प्रमुख बाधाएं आती हैं, वह निम्नांकित हैं-


• सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के विषय में अपर्याप्त एवं अपूर्ण जानकारी


• प्रबंधन के मंतव्यों को लेकर कर्मचारियों के मन में आशंकाएं


• इसके लिए दीर्घकालीन रूचि एवं समर्पण बनाए रखने में प्रबंधन की असफलता


• सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन की प्रभावशीलता के मापन की समस्या


• संगठन के विभिन्न स्तरों पर परिवर्तन के प्रतिरोध की समस्या


• वरिष्ठ प्रबंधकों के समर्पण की भावना में कमी


• अपर्याप्त शिक्षा एवं प्रशिक्षण संसाधन


• उपभोक्ताओं की जागरूकता में कमी तथा उनकी अपेक्षाओं एवं संतुष्टि के आकलन की समस्या


• निम्नस्तरीय आंतरिक सम्प्रेषण


अतः संगठनों को विशेषकर तथा विकासशील राष्ट्रों को सामान्यतया, संपूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के एक व्यवस्थित दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता है।