साख निर्माण की मान्यताएँ - credit building beliefs
साख निर्माण की मान्यताएँ - credit building beliefs
साख निर्माण की उपरोक्त प्रक्रिया निम्नलिखित मान्यताओं पर आधारित है.
1. सभी जमाकर्ता अपनी जमाओ को एक ही समय में नहीं निकलवाएंगे।
2. बैंक अपने ग्राहकों को स्वीकृत की गई साख का भुगतान नकदी के रूप में नहीं करता। इसका भुगतान केवल बैंक की किताबों में जमा खातों के रूप में किया जाता है।
3. सभी बैक न्यूनतम नकद कोष अनुपात का पूरी तरह से पालन करते है।
4. अतिरिक्त सुरक्षा निधि के आधार पर बैंक साख का विस्तार करता हैं उसकी पूर्ण राशि अन्य बैंकों को हस्तांतरित कर दी जाती है।
5. बैंकों में लोग केवल माँग जमा के रूप में ही अपनी रकम जमा करते है।
6. केंद्रीय बैंक की साख नियंत्रण नीति में कोई परिवर्तन नहीं होता।
7. सभी बैंक अपनी जमाराशि के एक निश्चित अनुपात को उधार देते हैं।
8. सभी बैंक एक साथ क्रियाशील होते है। सभी बैंक एक साथ ही नई जमाए प्राप्त करते है। साख निर्माण की आरम्भिक अवस्था में सभी बैंकों के पास अतिरिक्त कोष होते हैं।
9. जनता लेन-देन तथा व्यापार संबंधी सभी भुगतान चैकों द्वारा करती है।
10. देश में व्यापारिक तथा औद्योगिक स्थिति सामान्य है।
11. साख के बदले में दी गई जमानत जोखिमपूर्ण नहीं है।
वार्तालाप में शामिल हों