साख निर्माण की प्रक्रिया - credit building process

साख निर्माण की प्रक्रिया - credit building process


साख निर्माण की क्रिया का अध्ययन दो भागों में किया जा सकता है -


(1) एक बैंकिंग प्रणाली तथा 


(2) बहु-बैंकिंग प्रणाली ।


एक बैंकिंग प्रणाली में साख का निर्माण


एक बैंकिंग प्रणाली वाली अर्थव्यवस्था में केवल एक ही बैंक कार्य करता है। सभी प्रकार के लेन-देन इसी बैंक द्वारा किए जाते है। इस प्रणाली में बैंक के साख निर्माण की क्रिया को दो प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है:


(i) साख गुणक का आधार


बैंक प्रायः अपनी प्राथमिकता जमा के आधार पर ही साख का निर्माण (अर्थात् गौण जमा का निर्माण) करते हैं। इसे एक उदाहरण द्वारा भी स्पष्ट किया जा सकता हैं। मान लीजिए कोई व्यक्ति बैंक में 1,000 रु. जमा करवाता है बैंक के लिए यह 1,000 रू प्राथमिक जमा अथवा नकद जमा है। बैंक अपने अनुभव के आधार पर यह जानता है कि सभी जमाकर्ता अपनी जमाओं को एक ही समय में नहीं निकलवाएंगे मान लीजिए बैंक कुल जमा की 10 प्रतिशत नकद रूप में रखकर बाकी राशि ऋण के रूप में दे देता है। इस उदाहरण में बैक 100 रू. बैंक कोष में रखकर बाकी 900 रू. किसी अ' व्यक्ति को उधार दे देता है। बैंक यह 900 रू. की राशि नकदी के रूप में नहीं देता बल्कि उसके नाम 900 रू. का जमा खाता चालू कर देता है। बैंक द्वारा 'अ' व्यक्ति को 900 रू. की राशि के चैक देने की अनुमति दे दी जाती है।

अब मान लीजिए कि 'अ' व्यक्ति ने किसी व व्यक्ति को 900 रु के ऋण का भुगतान करना है और वह ब व्यक्ति को 900 रू का चैक दे देता है, व व्यक्ति इस चैक को बैंक में अपने खाते में जमा करवा देता है। बैंक अ' व्यक्ति के खातों में से 900 रू. निकाल कर व व्यक्ति के खाते में 900 रु. जमा कर देगा। इस प्रकार बैंक की जमा में 900 रू की वृद्धि हो गई। बैंक इन 900 रू में से 10 प्रतिशत नकद कोष में रख कर बाकी 810 रू. स व्यक्ति को ऋण दे देता है। मान लीजिए स व्यक्ति ने किसी द व्यक्ति के ऋण का भुगतान करना है और वह उस व्यक्ति को 810 रू. का चैक दे देता है। बैंक स व्यक्ति के खाते में से 810 रू. निकाल कर द व्यक्ति के खाते में 810 रु. जमा कर देता है। इस प्रकार बैंक की जमा में 810 रू की और वृद्धि हो जाती है। यह प्रक्रिया काफी समय तक चलती जाएगी।

इस प्रकार बैंक जमा खातों के रूप में ऋण देकर साख निर्माण करता है। इस उदाहरण में कुल साख का निर्माण 9,000 रू. होगा तथा बैंक की कुल जमा नकद जमा + गौण जमा = 1,000 रु. + 9,000रू 10,000 रू होगी।


(ii) साख समीकरण तथा साख गुणक साख समीकरण तथा साख गुणक को निम्नलिखित प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है-


नकद कोष अनुपात = प्राथमिक जमा / कुल जमा


क = अ / ब


अथवा


यहाँ, क = नकद कोष अनुपात अ = प्राथमिक जमा, ब= कुल जमा या साख )