आंकड़ों का विश्लेषण परिभाषा - data analysis definition

आंकड़ों का विश्लेषण परिभाषा - data analysis definition


सामान्य अर्थ में समको के विश्लेषण से आशय सगृहित समको के आशय को निर्धारित करने की प्रक्रिया से है।


टल एवं डाकिन्स का मत है कि समक उसी समय उपयोगी होते है जब उनका विश्लेषण हो जाता है। इनके अनुसार समको के विश्लेषण में अंकित समको की एक श्रृंखला का वर्णात्मक विवरण या उनके संबंधों के बारे में अनुमान सम्मिलित हैं।


सी. विलियम एमौर्य के अनुसार, "विश्लेषण को अभिप्राययुक्त समूहों में समंको की व्याख्या और विघटन के रूप में तथा उन समंक समूहों के मध्य संबधो के तरीको की खोज के रूप में परिभाषित किया जाता है।"


लक, टेलर तथा रुबिन के अनुसार, सांख्यिकीय विश्लेषण आंकड़ों का परिष्करण एवं हस्तकौशल है जो उनको तार्किक अनुमानों के प्रयोग के लिए तैयार करता है।"


उपरोक्त परिभाषाओं के आधार पर सार रूप में यह कहा जा सकता है कि आकड़ो का विश्लेषण एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा आंकड़ों या समंको को अनुमति करके उनका आशय निर्धारित किया जाता है।


टल एवं हाकिन्स का मत है कि समकों की कटौती समक विश्लेषण का एक महत्वपूर्ण भाग है जिसमें छः चरण सम्मिलित हैं- 


(i) क्षेत्र नियन्त्रण


(ii) सम्पादन


(iii) संकेत


(iv) नये चलों को उत्पन्न करना


(v) सारणीयन


(vi) सारांश साख्यिकीय की गणना 


 गहन अर्थ में समको के विश्लेषण का मूल उद्देश्य विशाल समको के लक्षणों को कम से कम अंको में सारांश के रूप में प्रकट करना है।


आंकड़ों या समंकों के विश्लेषण की आधारभूत आवश्यकता यह है कि यह प्रक्रिया या कार्य संग्रहित समंकों को अर्थपूर्ण बनाती है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो संकलित तथ्य अर्थहीन होते हैं और उनसे अनुसंधान या अध्ययन के संबंध में कोई परिणाम निकालना संभव नहीं हो सकता है। सम्भवत: इसीलिए श्रीमति यंग ने विश्लेषण कार्य को अनुसंधान का रचनात्मक पक्ष कहा है।