समंकों के विश्लेषण की विधियां - Data Analysis Methods
समंकों के विश्लेषण की विधियां - Data Analysis Methods
प्रारंभ में लिखा जा चुका है कि विशाल समको के लक्षणों को कम से कम अकों में सारांश रूप में अभिप्राययुक्त अर्थ में प्रकट करना ही विश्लेषण का प्रमुख उद्देश्य है। अतः समकों के विश्लेषण हेतु विभिन्न पद्धतियों का उपयोग किया जा सकता है। क. सांख्यिकीय माध्य यह सांख्यिकीय विश्लेषण का सार तत्व है जिसके द्वारा समंकों के लक्षणों को कम से कम अंको में सारांश रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
सांख्यिकीय माध्य एक ऐसा सरल व संक्षिप्त तरीका है जो समक श्रेणी की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालता है। इसे केन्द्रिय प्रवृत्ति का माप भी कहा जाता है, क्योंकि व्यक्तिगत चर मूल्यों का अधिकतर उसके आसपास जमाव होता है।
विपणन अनुसंधान में माध्यों का महत्वपूर्ण स्थान है इसके द्वारा समक श्रेणी के सभी मूल्यों का सार प्रकट होता है तथा सभी इकाईयों में पाये जाने वाले प्रमुख लक्षण स्पष्ट हो जाते हैं। परिणामस्वरूप उनकी तुलना भी सरल हो जाती है।
वार्तालाप में शामिल हों