आंकड़ो का विश्लेषण - data analysis
आंकड़ो का विश्लेषण - data analysis
विपणन अनुसंधान के अंतर्गत किसी विपणन समस्या के संबंध में आकड़ों का संकलन वर्गीकरण एवं सारणीयन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है परन्तु समस्या को जानने, समझने एवं निष्कर्ष निकालने के लिए इतना ही पर्याप्त नहीं है, अपितु समकों का विश्लेषण करना आवश्यक होता है। अन्य शब्दों में, किसी विशिष्ट उद्देश्य की पूर्ति के लिए समंकों का विश्लेषण एक आवश्यक प्रक्रिया है।
पी.वी. यंग के अनुसार, वैज्ञानिक विश्लेषण की यह धारणा है कि एकत्रित तथ्यों से कही ज्यादा महत्वपूर्ण व भेद खोलने वाली बात और कुछ भी है यदि सुव्यवस्थित तथ्यों को सारे अध्ययन से जोड़ा जाये तो उनका एक महत्त्वपूर्ण सामान्य अर्थ प्रकट हो सकता है
जिसके द्वारा प्रमाणिक व्याख्याए निकाली जा सकती हैं।" वास्तव में समंकों के विश्लेषण के बिना अनुसंधान कार्य अपूर्ण रहता है। सम्भवतः इसी कारण पी.वी. यंग ने वैज्ञानिक विश्लेषण को 'अनुसंधान का रचनात्मक पक्ष कहा है।"
रोनाल्ड ए. फिशर ने भी लिखा है कि 'संख्यात्मक तथ्यों के विशाल समूह को पूर्णरुपेण समझने की मानव मस्तिष्क की अंतर्निहित अयोग्यता, हमें ऐसे अपेक्षाकृत थोड़े स्थिर माप उपलब्ध करने को बाध्य करती है, जो समकों की पर्याप्त रूप से व्याख्या कर सके सार रूप में समकों के विश्लेषण के बिना किसी अनुसंधान समस्या के संबंध में वास्तविक ज्ञान प्राप्त करना असंभव है।
वार्तालाप में शामिल हों