निदर्श का विघटन - Decomposition of evidence
निदर्श का विघटन - Decomposition of evidence
एक प्रतिदर्श को निम्न प्रकार से विघटित किया जा सकता है-
(i) प्रश्नावली में प्रश्नों के द्वारा
(ii) समग्र की विशेषताओं के आधार पर
समय की विशेषताओं का निदर्श के आकार पर बहुत प्रभाव पड़ता है। समग्र जितनी विशेषताओं से युक्त होता है उतने ही आधार पर निदर्श का विभाजन किया जाता है और उसी के अनुसार निदर्श का आकार भी बड़ा होता है। निदर्श का अध्ययन करते समय यदि संभव हो तो प्रत्येक प्रश्न पर अलग-अलग विचार किया जाना चाहिए।
यह संभव है कि प्रश्नावली के विभिन्न प्रश्नों के बारे में प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हो और इस प्रकार प्रत्येक प्रश्न के लिए प्रमाप त्रुटि अलग-अलग होगी। एक प्रश्न को कई उप प्रश्नों में विभाजित किया जायेगा जिनकी सबकी अलग-अलग प्रमाप त्रुटिया होंगी। उदाहरण के लिए किसी प्रश्नावली के दो निम्न प्रश्न प्रकार हैं
(i) क्या आप टूथपेस्ट का प्रयोग करते हैं?
(ii) आप कौन सा टूथपेस्ट प्रयोग करते हैं?
(a) कॉलगेट टूथपेस्ट
(b) क्लोजअप टूथपेस्ट
(c) मैसवाक टूथपेस्ट
(d) एमवे टूथपेस्ट
(e) पतंजली टूथपेस्ट
(f) नीम टूथपेस्ट
(g) डाबर टूथपेस्ट
(h) विकोवजदती टूथपेस्ट
एक निदर्शन का निर्माण सबसे पहले उप-प्रश्नों से प्रारंभ करते हैं।
कॉलगेट, क्लोजअप मैवाक, एमवे आदि टूथपेस्ट निर्माता पहले प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं का अनुमान लगाते हैं। माना जाता है कि इस प्रकार कॉलगेट 20 प्रतिशत, क्लोजअप 30 प्रतिशत, फारहेन्स 10 प्रतिशत तथा एमये 40 प्रतिशत । अब प्रश्न यह उठता है कि 2 के लिए अन्य ब्राण्डों से संबंधित प्रतिशत की स्थिति सबसे खराब स्थिति है। इसे अन्य प्रश्नों के लिए आधार माना जा सकता है क्योंकि अन्य प्रश्नों के उत्तर में भी कुछ त्रुटि होगी।
डीलेन्स ने सारांश के रूप में, निदर्श का प्रश्नावली के आधार पर आकार निश्चित करने के लिए अग्र चार बातें सूझायी है।
(i) प्रत्येक प्रश्न एवं उसके सहायक प्रश्नों के लिए आवश्यक परिशुद्धता की मात्रा निश्चित कर लीजिए।
(j) अनुभव एवं उपलब्ध आकड़ों के आधार पर यह निर्णय करिये कि प्राप्त प्रतिक्रियाओं में प्रश्न के विभिन्न प्रकार के संभावित उत्तर किस अनुपात में है। यदि यह संभव नहीं है तो सभी प्रकार के संभावित उत्तरों को समान अनुपात में मान लीजिए।
(k) दिये गये सूत्र के आधार पर प्रत्येक प्रश्न व उसके सहायक प्रश्नों के लिए प्रतिदर्श के आकार की गणना करिये।
(l) सभी प्रश्नों से प्राप्त आकारों के मान में सबसे बड़े आकार के प्रतिदर्श का चुनाव करिये।
इस प्रकार हम देखते है कि निदर्श के आकार निश्चित करने से संबंधित प्रक्रिया एक जटिल प्रक्रिया है और यह अन्य बातों के अलावा निदर्श के प्रकार, समय, धन एवं अध्ययन के लिए उपलब्ध व्यक्तियों एवं समग्र की समागता पर निर्भर करता है। यहां यह बात आश्चर्यजनक है कि निदर्श के आकार का समग्र के आकार से सीधा संबध नहीं है। निदर्श के आकार पर जिस बात का सीधा प्रभाव पड़ता है वह है समग्र में पाई जाने वाली विशेषताए। समग्र जितना अधिक विषम होगा, सही अनुमान लगाने के लिए निदर्श उतना ही बड़ा लेना होगा।
वार्तालाप में शामिल हों