निष्पादन मूल्यांकन की कमियाँ / दोष - Deficiencies / Defects of Performance Appraisal

निष्पादन मूल्यांकन की कमियाँ / दोष - Deficiencies / Defects of Performance Appraisal


निष्पादन मूल्यांकनकर्ता की कर्मचारियों के प्रति अति विनम्रता / नरमी अथवा अति सख्ती, यह दो प्रवृत्तियाँ मुख्य रूप से मूल्यांकन एवं उसके परिणामों को दोषपूर्ण बनती हैं। इनके निम्नलिखित दोष हैं:


अति उदारता के कारण उत्पन्न होने वाले दोषः


• यह विश्वास कि सही मूल्यांकन का अधीनस्थ के प्रदर्शन, अभिप्रेरणा तथा मनोबल पर एक विपरीत एवं हानिपकारक प्रभाव पड़ेगा।


• योग्यता के लिए किसी कर्मचारी की पात्रता में वृद्धि की इच्छा


• विभाग की कमियों को छिपाना।


• खराब प्रदर्शन का एक नकारात्मक स्थायी रिकॉर्ड बनाने से बचने की इच्छा, जो कि कर्मचारी के लिए कष्टप्रद हो सकता है।


• निजी कारणों से अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण योग्य कर्मचारियों को बचाने की भावना


• बहुत अच्छे प्रयासों को प्रदर्शित करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देने की इच्छा जबकि परिणाम अपेक्षाकृत संतोषजनक न हों।


• कुछ अनियंत्रित कर्मचारियों के साथ टकराव से बचने की आवश्यकता।


कठोर / सख्त मूल्यांकन के कारण उत्पन्न होने वाले दोषः


• किसी कर्मचारी से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भयभीत अथवा चिंतित करने के लिए।


• किसी अनुशासनहीन या विद्रोही कर्मचारी को दंडित करने के लिए।


• किसी समस्यात्मक कर्मचारी को पद से हटाने के लिए।


• किसी योजनाबद्ध निष्कासन अथवा छंटनी को सही ठहराने हेतु एक मजबूत अभिलेख बनाने के लिए।


• एक संगठन के अधिकार का अनुपालन करने के लिए जो उच्च रेटिंग देने से प्रबंधकों को हतोत्साहित करता है।