माप की परिभाषा - Definition of measure

माप की परिभाषा - Definition of measure


माय ये सूचनाओं के अंश है जिनके द्वारा किसी विषय या क्रियाओं के मध्य संबंधों का पता लगाने का प्रयास किया जाता है। यह मदों की विशेषताएं हैं जिनका माप करना है, न कि मदों का स्वयं का।


स्टीवेन्स मे माप को निम्न शब्दों से परिभाषित किया है एक क्षेत्र या प्रदेश का एक पहलू के साथ बराबरी करना।" सी.डब्लयू चर्चमैन के अनुसार, "माप सूचनाओं के अश है जिनका विभिन्न स्थानों एवं समय पर उपयोग किया जाता है।


केम्पबेल के अनुसार, "माप को उद्देश्य व्यक्ति, प्रस्थिति और भूमिका की विशेषताओं के संख्यात्मक अंकन के रूप में परिभापित किया जा सकता है।"


आर. एल. एकॉफ के अनुसार, 'माप वस्तुओं, घटनाओं, धरणो की विशेषताओं को चिन्हों के रूप में दर्शाने की एक विधि है जिनमें चिन्हों का आपस में संबंध होता है, जोकि वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।'


इस प्रकार माप द्वारा अनुसंधानकर्ता एक क्षेत्र या प्रदेश के एक पहलू का एक अन्य पहलू के साथ बराबरी करता है। प्रायः इसी बराबरी की क्रिया को मानचित्र कहा जाता है, जिसमें एक क्षेत्र के गुणों की एक अन्य क्षेत्र के गुणों के बीच अनुरूपता स्थापित की जाती है। एक समूह के सदस्यों के मानचित्र को अन्य समूह के संगति के कुछ नियमानुसार चित्रित किया जाता है। समूहों में भिन्नता को दर्शन के लिए क्षेत्र और पंक्ति या विस्तार का प्रयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में एक क्षेत्र के प्रत्येक सदस्य की बराबरी अन्य पक्ति के सदस्य से की जाती है।

उदाहरण के लिए अनुसंधानकर्ता ऐसे व्यक्ति का अध्ययन करना चाहता है जो ऑटो शो में प्रतिदिन आते है तथा जहां वर्ष भर नये मॉडल्स को प्रदर्शित किया जाता है। यहां पर यह जानने में रुचि लेता है कि ऐसे शो में कौन आते हैं। रुचि का एक बिंदु शहरी से ग्रामीण उपस्थिति अनुपात हो सकता है। यहां अनुसंधानकर्ता उनका अवलोकन करते हैं जो शो क्षेत्र में आते हैं और उनके श्रोता के अनुसार सारणी बनाता है। समुच्चय सिद्धान्त के शब्दों में प्रात वर्गीकरण के आधार पर उपस्थिति होने वालों के भौतिक गुणों के अवलोकन की चित्रित प्रक्रिया है। यदि अनुसंधानकर्ता स्वीकृति के स्वरूप को भी मापना चाहता है, तो निदर्श के आधार पर दर्शकों का साक्षात्कार लिया जा सकता है और उनको एक मनोवैज्ञानिक विशेषता या गुण दिया जा सकता है। जैसा कि अग्र रेखाचित्र से स्पष्ट होता है।