मॉंग कारक , मूल्य वृद्धि कारक - demand factor, price escalation factor

मॉंग कारक , मूल्य वृद्धि कारक - demand factor, price escalation factor

1. बढ़ता सरकारी व्यय जो की विगत कई सालों से बढ़ रहा हो, जिस से सामान्य जनता के हाथों में अधिक धन आ जाता है जो उनकी खरीद क्षमता को बढ़ाता है। यह मुख्य रूप से गैर योजना व्यय है जो कि अनुत्पादक प्रकृति का होता है तथा केवल क्रय क्षमता में तथा माँग में वृद्धि करता है।


2. घाटे की पूर्ति तथा मुद्रा आपूर्ति में वृद्धि से बढ़ते सरकारी व्यय की पूर्ति घाटे के बजट से तथा नई मुद्रा छाप कर की जाती हैं जो मुद्रा स्फीति तथा आपूर्ति दोनों में वृद्धि कर देते है।


मूल्य वृद्धि कारक


1. उत्पादन आपूर्ति में उतार चढाव जब कभी उत्पादन में अत्यधिक उतार चढ़ाव आता है या प्राप्त उत्पादन को मुनाफाखोर जमा कर लेते हैं।


2. उत्पादकता से अधिक वेतन वृद्धि लागत मूल्य को बढ़ाते है जो नतीजतन मूल्य में वृद्धि कर देते हैं, साथ ही माँग तथा क्रय क्षमता में भी वृद्धि होती है जो पहले वाले शीर्षक के अंतर्गत वृद्धि कर देती हैं।


3. अप्रत्यक्ष कर भी लागत मूल्य बढ़ाकर सामग्री के मूल्य में वृद्धि के कारक बनते हैं। 


4. ढाँचागत विकास में कमी या दोष से प्रति इकाई लागत मूल्य बढ़ता है जो कि सामान्य कीमत में वृद्धि कर देता हैं।


5 प्रतिशत मूल्य में वृद्धि जैसे खाद्यान्न के न्यूनतम समर्थन मूल्य या पेट्रोल तथा अन्य उत्पादों के मूल्य जिन्हें सरकार स्वेच्छा से निर्धारित करती है क्योंकि वे आम आदमी के बजट का एक बडा भाग होते हैं।