पदावनति , परिभाषा - Demotion , definition
पदावनति , परिभाषा - Demotion , definition
पदावनति पदोन्नति के विपरीत है। पदावनति दंड के रुप में किया जाने वाल कार्य है। इसमें कर्मचारी को वर्तमान पद जिस पर वह कार्य कर रहा हैं उसे उस पद से नीचे का पद दे दिया जाता है और उसका वेतन भी काम कर दिया जाता है। यह अति विशिष्ट परिस्थति में किया जाता है।
यह कर्मचारी के कार्य के प्रति लापरवाही नियम का उल्लंघन करना जानबूझकर गलती करना, संगठन को क्षति पहुँचाना आदि कारणों के लिए पदावनति की जाती है।
परिभाषा
डेल एस. बीच के अनुसार, "किसी कर्मिक के निम्न स्तर का कार्य एवं उसी के अनुरुप पारिश्रमिक प्रदान करना, जिसमें सामान्यतः निम्न स्तर की कठिनाईयाँ एवं उत्तरदायित्यों सम्मिलित है, पदावनति है"
पदावनति की प्रक्रिया बहुत कम होती है और बहुत आवश्यक होने पर ही इसको करते हैं। क्योंकि इससे कर्मचारी का मनोबल टूटता है। पदावनति का आदेश देना आसान है, लेकिन इसका प्रभाव कर्मचारी पर बहुत गहरा पड़ता है उसे इस आदेश को स्वीकार करने में बहुत कठिनाई होती है। इससे व्यक्ति की प्रतिष्ठा पद, आय, कैरियर आदि पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आगे बढ़ने और कार्य करने की इच्छा बिलकुल समाप्त हो जाती है। यह संगठन के लिए भी नुकसानदायक है। यह संगठन की समान्य क्रिया नहीं है यह विशेष परिस्थितियों में लिया गया निर्णय हैं। इस लिए यह निर्णय बहुत छान-बीन कर सत्यता की जाँच कर के समझदारी के साथ लेना चाहिए। जहाँ तक हो सके कर्मचारी को अपनी गलती सुधारने का मौका देना चाहिए। उससे आगे यह गलती न हो इसकी चेतावनी देना चाहिए। क्योंकि इससे उसकी सामाजिक एवं आर्थिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती हैं जो वह स्वीकार नहीं कर पाता है। उसके अंदर प्रतिशोध की भावना जागती है तो कई बार वो अपना त्याग-पत्र भी दे देते हैं लेकिन पदावनति को स्वीकार नहीं करते हैं।
पदावनति का कुप्रभाव कर्मचारी और संगठन दोनों पर पड़ता है, इसलिए इस फैसले पर पुनः विचार करना आवश्यक होता है। फिर भी संगठन इसे विशेष परिस्थिति में मजबूर हो कर यह प्रक्रिया करता है।
वार्तालाप में शामिल हों