विभेदात्मक एकाधिकार - Determination Monopoly

विभेदात्मक एकाधिकार - Determination Monopoly


विभेदात्मक एकाधिकार की परिभाषा ( Definition of Discriminating Monopoly ) - विभिन्न अर्थशास्त्रियों ने विभेदात्मक एकाधिकार की भिन्न-भिन्न परिभाषाये दी हैं जिनमें कुछ मुख्य परिभाषाएँ हैं- 


प्रो. वाटसन के अनुसार, सामान्य रूप में विभेदात्मक एकाधिकार से आशय एक फर्म द्वारा एक ही समय में एक ही वस्तु की दो या अधिक कीमतें वसूल करने से है। इससे यह आशय हो सकता है कि एक फर्म के उत्पादन मूल्य इसकी उत्पादन लागत से अधिक होते हैं।"


प्रो.स्टोनियर एवं प्रो.हेग के शब्दों में, “विभेदात्मक एकाधिकार अथवा मूल्य विभेद उस समय होता है जब एक एकाधिकारी एक वस्तु की विभिन्न इकाईयों की विभिन्न कीमतें वसूल करता है, जबकि ये इकाइयाँ समरूप भौमिक लक्षणों वाली होती हैं।