विभिन्न ब्रांड रणनीतिया - different brand strategies

विभिन्न ब्रांड रणनीतिया - different brand strategies


विपणन मे निम्न में से कोई बाद रणनीति अपना सकते हैं:


(क) बहुमुखी ब्रांड रणनीति इसमें विभिन्न उत्पादों के लिए भिन्न-भिन्न ब्रांड अपनाए जाते है जैसे हिंदुस्तान यूनिलिवर ने बहुमुखी बाड रणनीति अपनाते हुए एक ही उत्पाद रखा जैसे नहाने के साबुन के लिए भिन्न ब्रांड अपनाए है। इस कंपनी नहाने के साबुन के मुख्य ब्राड इस प्रकार है-लक्स, पॉण्डस, हमाम, पीयर्स, डव, लाइफबॉय, रेक्सोना, बीज आदि विपणनकर्ता इस बाड रणनीति को तब अपनाता है जब यह अपने उत्पाद भिन्न-भिन्न बाजार खण्डो में बेचना चाहता है। विभिन्न बाजार खण्डों के लिए भिन्न-भिन्न ब्रांडों को अपनाया जाता है। यदि किसी कारणवश किसी एक ब्रांड की छवि खराब हो जाती है तो इसका कुप्रभाव अन्य बाड़ों पर नहीं पड़ता। यह रणनीति उन कंपनियों द्वारा अपनाई जाती है, जो विभिन्न बाड़ों को लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञापन पर एक धनराशि खर्च कर सकती हैं।

विभिन्न बाजार खण्डों के ग्राहकों की विशेषताएँ जैसे-कय-उद्देश्य, कय-व्यवहार भिन्न-भिन्न होते हैं, अत विभिन्न बाड़ों के लिए भिन्न-भिन्न विज्ञापन कार्यक्रम चलाए जाते है।


बहुमुखी ब्राड रणनीति के उदाहरण हिंदुस्तान यूनिलीवर के विभिन्न ब्रांड (ख) एकल ब्रांड रणनीति इस रणनीति में विपणनकर्ता सभी उत्पादों के लिए एक ही बाड़ का प्रयोग करता है; जैसे-एल जी इलेक्ट्रॉनिक अपने सभी उत्पादों के लिए एक ही बांड अपनाता है। इस रणनीति में केवल एक ही बांड को लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञापन करवाना पड़ता हैं परंतु यदि किसी कारणवश किसी एक भी उत्पाद की छवि खराब हो जाती है तो इसका प्रभाव अन्य उत्पादों पर भी पड़ता है, क्योंकि विपणनकर्ता के सभी उत्पादों का बाड एक ही है।


(ग) मध्यस्थ ब्रांड रणनीति के अंतर्गत विपणन कई बार उत्पादक विपणन कार्य स्वयं नहीं करते। ये उत्पाद को बनाकर उसे मध्यस्थों को बेच देते है। मध्यस्थ स्वयं ब्राड निर्धारित करके उस उत्पाद का विपणन करते हैं। उत्पादक इस रणनीति को तब अपनाता है जब वह अपना ध्यान केवल उत्पादन कियाओं पर ही केंद्रित करना चाहता है उसके पास उत्पाद के विपणन के लिए समय व अन्य साधन नहीं है। ब्रांड निर्धारण व बांड को लोकप्रिय बनाने के लिए विज्ञापन कार्यक्रम मध्यस्थ द्वारा चलाया जाता हैं जैसे- सिंथॉल पाउडर हिमाचल प्रदेश की ईश्वर कंपनी द्वारा बनाया जाता है, परंतु इसका विपणन कार्य गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लि. द्वारा सिंथॉल बांड से किया जाता है, सिथाल बाद्ध के लिए विज्ञापन कार्यक्रम भी गोदरेज लि. द्वारा ही चलाया जाता है। (घ) ट्रेडिंग अॅप व ट्रेडिंग डाउन ब्रांड रणनीति यदि कोई विपणनकर्ता जो निम्न स्तर के बाजार खण्डो के लिए व कम कीमत के उत्पाद बनाने के लिए प्रसिद्ध है और यह उच्च स्तरीय बाजार खण्डों के लिए अच्छी क्वालिटी के व अधिक कीमत के उत्पाद किसी नए ब्रॉड के अधीन बनाना शुरू करता है,

तो इसे ट्रेडिंग अप बाड रणनीति कहते है ताकि पुराने निम्नस्तरीय बांड की छवि नए उच्चस्तरीय बाड़ को खराब न करें। दूसरी तरफ, विपणनकर्ता उच्च बाजार खण्डों के लिए उच्च क्वालिटी का व ऊंची कीमत का उत्पाद बनाने के लिए प्रसिद्ध है, परंतु अब यह निम्नस्तरीय बाजार खण्ड के लिए कम कीमत के व कम क्वालिटी के उत्पाद किसी नए ब्रांड के अधीन शुरू करता है तो इसे ट्रेडिंग डाउन बाड रणनीति कहते हैं, जैसे प्रोक्टर एवं गैबल कंपनी ने शुरू में उच्च आय वर्ग के लिए एरियल नाम से वाशिंग पाउडर बनाना शुरू किया। बाद में निम्न आय वर्ग के लिए इसी कंपनी ने टाइड नाम से वाशिंग पाउडर बनाना शुरू किया ।


(ङ) सामूहिक या छतरी ब्रांड रणनीति इसमें विपणनकर्ता अपने विभिन्न उत्पादों के लिए चाहे भिन्न-भिन्न बाडों का प्रयोग करें,

परंतु इसके साथ-साथ वह अपने उत्पादों के लिए एक साझे सामूहिक ब्रांड का भी प्रयोग करता है जैसे- टाटा मोटर्स लि. भिन्न-भिन्न ब्राड अपनाता है परंतु उन सभी कार ब्रांडों के साथ एक सामूहिक साझा ब्रांड टाटा का भी प्रयोग करता है जैसे टाटा इंडिका टाटा सूमो, टाटा नैनो टाटा सफारी, टाटा इंडिगो, टाटा-विस्टा, टाटा-माजा आदि। इस रणनीति में साझे ब्रांड की अच्छी छवि का प्रभाव सभी उत्पादों व बाड़ों पर पड़ता है। यदि विपणनकर्ता सामूहिक बांड के अधीन कोई नया उत्पाद शुरू करता है तो सामूहिक ब्रांड की लोकप्रियता व छवि के कारण यह नया उत्पाद भी जल्दी लोकप्रिय हो जाता है। इस रणनीति में सभी ब्रांडों व उत्पादों के लिए साझा विज्ञापन कार्यक्रम भी चलाया जाता है परंतु यदि किसी कारणवश किसी उत्पाद की छवि खराब हो जाती है तो इसका बुरा प्रभाव कंपनी के अन्य उत्पादों पर भी पड़ता है।