बाह्य बचतें उत्पन्न होने के कारण - due to external savings
बाह्य बचतें उत्पन्न होने के कारण - due to external savings
बह्म बचते अनेक कारणों से उत्पन्न होती हैं, लेकिन इन कारणों में निम्न कारण प्रमुख हैं-
(1) एक स्थान विशेष में उद्यागों का स्थानीयकरण- यदि एक स्थान विशेष या क्षेत्र विशेष में एक ही प्रकार की अनेक औद्योगिक फर्मे स्थापित हो जाती हैं तो इस केन्द्रीयकरण के कारण उस स्थान विशेष की उस स्थान विशेष की उस उद्योग विशेष के लिए प्रसिद्धि का बढ़ना प्रारम्भ हो जाता हैं, क्योंकि एक ही स्थान पर केन्द्रीत फर्मों को निम्न लाभ अनायास ही प्राप्त हो जाते हैं-
1. बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं की स्थापना
2. सहायक एवं आश्रित उद्योगों का विकास।
3. यातायात एवं संचार माध्यमों का विकास।
4. कच्चे माल के उत्पादकों से अनायास सम्पर्क ।
5. निर्मित माल के केताओं से सम्पर्क आसान।
6. अवशिष्ट पदार्थों से अधिकतम प्राप्ति सम्भव
(2) केन्द्रित उद्योगों मे विशिष्ट किरण आसान जब एक ही स्था पर उद्योगों का केन्द्रीयकरण हो जाता है तो वहाँ स्थापित विभिन्न फर्मे विशिष्टीकरण को अपनाकर बचतें प्राप्त करती हैं। ऐसे केन्द्रित स्थान पर कई विशिष्ट सेवायें प्रदान करने वाली संस्थायें स्थापित हो जाती हैं तथा अनेक विशेष ज्ञ कम शुल्क पर सेवायें प्रदान करने लगते हैं। ये विशेष ज्ञ सेवायें निम्न हो सकती हैं-
1. कच्चे माल की आपूर्ति के सम्बन्ध में ।
2. विज्ञापन एवं प्रचार माध्यम
3. विशिष्ट मशीनों की आपूर्ति ।
वार्तालाप में शामिल हों