उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं , प्रभावी नियंत्रण - effective control of consumer requirements
उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं , प्रभावी नियंत्रण - effective control of consumer requirements
वर्तमान में उपभोक्ताओं को शून्य दोषों के साथ गुणवत्तायुक्त उत्पादों एवं सेवाओं की आवश्यकता होती है। उपभोक्ताओं के साथ संबंध बनाने के लिए उनकी आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करना, दीर्घकालीन अस्तित्व बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। लोग भावनाओं के आधार पर व्यवसाय करते हैं। प्रतियोगियों का जोखिम सदैव बना रहेगा। अतः संगठनों को अपने उपभोक्ताओं अपने सन्निकट एवं संतुष्ट रखना चाहिए।
प्रभावी नियंत्रण
व्यवसाय के प्रदर्शन का निरीक्षण एवं मापन आवश्यक है। यह भूलना आसान है कि एक वर्ष में कितनी बार कोई कर्मचारी एक नियंत्रित प्रक्रिया के अनुरूप कार्य नहीं करता है
या अनियोजित रखरखाव के कारण कोई उपकरण कितनी खराब हुआ। यदि सख्त प्रलेखन किया जाए, तो आवश्यक सुधार के क्षेत्रों को वस्तुनिष्ठ रूप से परिमाणित किया जा सकता है और अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है जो संगठन के समय और वित्तीय संसाधनों दोनों का बेहतर प्रतिलाभ प्रदान करेंगे।
यह तथ्य स्मरणीय है कि सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन अनेक चरणों का एकीकरण है। आज के बदलते आर्थिक बाजारों के परिदृश्य में संगठनों को मात्र पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने से ऊपर उठकर, उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों की अपेक्षाओं से बढ़कर प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।
वार्तालाप में शामिल हों