कार्य विवरण कथन के तत्व - Elements of Job Description Statement

कार्य विवरण कथन के तत्व - Elements of Job Description Statement


कार्य विवरण कथन के निम्नलिखित तत्व सम्मिलित होते हैं:


1. कार्य / पद शीर्षक


यह पद का शीर्षक अथवा पदनाम की जानकारी देता है। इसका अर्थ है, की यह विशिष्ट कार्य क्या है और किससे सम्बंधित है, इसकी पहचान इस शीर्षक के अथवा पदनाम के माध्यम से होती है।


2. कार्य स्थान


यह उस विभाग के नाम को संदर्भित करता है जहां विचाराधीन नौकरी/ पद संगठन में अपस्थित एवं कार्यरत है।


3. नौकरी सारांश


नौकरी सारांश एक संक्षिप्त इतिहास का कार्य कारता है। यह एक संक्षिप्त कथन है, जो किसी पदाधिकारी द्वारा किए जाने वाले कार्यों और गतिविधियों की सूचना देता है। यह एक वक्तव्य है जो यह बताता है कि उस पद वशेष के अंतर्गत क्या आता है।


4. कर्तव्य


कर्तव्य से तात्पर्य किसी कर्मचारी द्वारा निष्पादित कार्यों के सन्दर्भ में सूचना से है। कर्मचारी के कार्य का उल्लेख करना आवश्यक है क्योंकि यह उसके प्रदर्शन के लिए समर्पित, आवश्यक समय की मात्रा का निर्धारण करने में सहायक होता है।


5. मशीनें, उपकरण और उपकरणों


इस शीर्षक के अंतर्गत किसी कर्मचारी द्वारा निष्पादित कार्यों के लिए उपयोग में लाई जाने वाली मशीनों, उपकरणों आदि का उल्लेख होता है।


6. प्रयुक्त सामग्री और प्रपत्र


इसके अंतर्गत आगत/ निवेश सम्बन्धी आवश्यकताएं तथा उनके उत्पादन प्रक्रिया में प्रयुक्तिकरण की विधि का उल्लेख होता है।


7. कार्य पर्यावरण


कार्य वातावरण वास्तविक कार्य स्थान से संबंधित है। यह गर्मी, प्रकाश, शोर के स्तर आदि के सन्दर्भ में कार्यस्थलीय परिस्थितियों को परिभाषित करता है।


8. खतरे एवं बाधाएं


इसके अंतर्गत कार्य से सम्बंधित खतरे एवं बाधाओं का ब्यौरा होता है जो कार्य के वास्तविक प्रदर्शन के दौरान उत्पन्न हो सकती हैं।