राष्ट्रीय आय के तत्व - Elements of National Income

राष्ट्रीय आय के तत्व - Elements of National Income


राष्ट्रीय आय की विभिन्न परिभाषाओं के विश्लेषण से राष्ट्रीय आय के तीन तत्व स्पष्ट होते हैं। पहला, राष्ट्रीय आय का आशय किसी देश की शुद्ध आय से होता है। दूसरा, राष्ट्रीय आय का मापन एक निश्चित समयावधि के लिये, जो कि समान्यतया एक वर्ष होता है, के लिये किया जाता है। तीसरा राष्ट्रीय आय के अन्तर्गत उन सभी वस्तुओं एक सेवाओं को सम्मिलित किया जाता है जिनका विनियम मूल्य होता है किन्तु यह अत्यन्त आवश्यक है कि प्रत्येक वस्तु एवं सेवा के मूल्य की गणना केवल एक बार ही किया जाय।