कर्मचारी आवर्तन - employee turnover
कर्मचारी आवर्तन - employee turnover
जैसा कि उल्लेख किया जा चुका है कर्मचारी आवर्तन संस्था में कार्य कर रहे कर्मचारियों के कार्य छोड़कर चले जाने की प्रवृत्ति को कहा जाता है। यह प्रवृत्ति स्थायी रूप से कर्मचारियों की संख्या पर प्रभाव डालती है। आवर्तन को प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया जाता है।
कर्मचारी आवर्तन की दर का ज्ञान मानव संसाधन नियोजन की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। कर्मचारी आवर्तन के कम अथवा अधिक होने के कारण ही विभिन्न संगठनों की भर्ती संबधी समस्याएं अलग-अलग रूप धारण कर लेती है। उदाहरण के लिए किसी विभाग भंडार में जहाँ युवा तथा अविवाहित महिला कर्मचारियों का बाहुल्य हो, कर्मचारी आवर्तन की दर अधिक पाई जाती है।
इसके विपरीत अनेक संगठनों में जिनके ऐसे पुरुष कर्मचारियों की संख्या अधिक है जो अधिक समय से एक ही संस्थान में कार्य कर रहे है एवं जो प्रबंधकों की कर्मचारी संबंधी नीतियों से संतुष्ट हैं, भर्ती की समस्या अधिक जटिल नहीं होती है।
कर्मचारी आवर्तन की दर को साझा करने के लिए निम्न सूत्र का उपयोग किया जाता है:
कर्मचारी आवर्तन दर :
= संगठन को छोड़कर जाने वाले कर्मचारी की संख्या / कार्य पर नियुक्त कर्मचारियों की औसतन संख्या X 100
वार्तालाप में शामिल हों