प्रतिदर्श के आवश्यक तत्व - essential elements of a sample

प्रतिदर्श के आवश्यक तत्व - essential elements of a sample


चूँकि विपणन सर्वे की दृष्टि से निदर्शन का चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है। अतः यह आवश्यक है कि चुना हुआ निदर्शन समग्र का वास्तविक प्रतिनिधित्व करे और जितना अधिक संभव हो, वह उद्देश्यपरक हो अतः निष्पक्ष और यथार्थ निष्कर्ष निकालने के लिए प्रतिदर्श में निम्न बातों का होना आवश्यक है।


(i) प्रतिनिधित्व - प्रतिदर्श ऐसा होना चाहिए कि समग्र की सभी विशेषताओं का पूर्ण प्रतिनिधित्व करे यह तभी हो सकता है जब समग्र की प्रत्येक इकाई को निदर्शन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो


(ii) स्वतन्त्रता - समग्र की सभी इकाइयां आपस में स्वतन्त्र होनी चाहिए अर्थात किसी एक इकाई या पद का निदर्शन में शामिल होना समग्र की किसी अन्य इकाई के सम्मिलित होने पर निर्भर नहीं होना चाहिए।


(iii) सजातीयता यदि एक समग्र में से दो या अधिक निदर्शन छांटे जाएं तो उनमें परस्पर सजातीयता होनी चाहिए उनमें होने वाले विचरण निर्धारित सीमाओं में होने चाहिए।


(iv) पर्याप्तता प्रतिदर्श पर्याप्त होना चाहिए। उसमें जितनी अधिक इकाइयों का समावेश होगा, उतनी ही शुद्धता होगी। 

अतः निदर्शन का आकार इस प्रकार का होना चाहिए ताकि उसमें विभिन्न प्रकार के अध्ययनों के लिए आवश्यक पर्याप्त आकार के सहायक प्रतिदर्श का चुनाव किया जा सके सहायक प्रतिदर्श का चुनाव किसी प्रश्न विशेष की आवश्यकता एवं वांछित शुद्धता स्तर को ध्यान में रखकर निश्चित किया जाना चाहिए।


(v) अध्ययन विषय के अनुकूल - एक उत्तम प्रतिदर्श वह है जो अध्ययन के विषय में अन्तर्निहित उद्देश्यों के अनुकूल हो इस अनुकूलता के आधार पर ही विश्वसनीयता की जांच की जा सकती हैं उदाहरण के लिए, यदि टूथपेस्ट के प्रयोग के विभिन्न ब्राडस के बारे में सर्वे करना है तो निदर्शन का चुनाव केवल उन्हीं व्यक्तियों से करना होगा जो टूथपेस्ट का प्रयोग करते हैं।