विपणन अनुसंधानकर्ता या अनुसंधान प्रबंधक के आवश्यक गुण - Essential Qualities of a Marketing Researcher or Research Manager

विपणन अनुसंधानकर्ता या अनुसंधान प्रबंधक के आवश्यक गुण - Essential Qualities of a Marketing Researcher or Research Manager


प्राय सभी प्रकार के अनुसधान कार्य, विशेषत विपणन अनुसंधान कार्य अति सरल एवं सुविधाजनक नही होते है। इसके लिए अनुसंधानकर्ता में अनेक गुण का होना आवश्यक होता है। चूँकि अधिकांश विपणन समस्याए अमूर्त जटिल परिवर्तनशील होती है (जैसे- उपभोक्ता इच्छा एवं व्यवहार अभिप्रेरणा, क्रय प्रेरणाएं, उपभोक्ता मनोवृत्ति आदि) अतः सामान्य अनुसंधान की अपेक्षा इस प्रकार का अनुसंधान कार्य कहीं अधिक कठिन होता है। स्थिति या समस्या की वास्तविकता तक पहुंचने के लिए अनुसंधानकर्ता में अनुसंधान से संबधित एवं सामान्य गुणों का होना आवश्यक है।


ब्लेकेनशिप एवं डॉयल का मत है कि अनुसंधानकर्ता या अनुसंधान प्रबंधक का कार्य अत्यधिक जटिल होता है और उसे एक साथ निम्न चार कार्य-अध्ययन संचालक, प्रशासक, परामर्शक एवं विक्रेता पूरे करने होते हैं।

उपरोक्त बिन्दुओं का संक्षिप्त विवेचन निम्नलिखित है-


1. विक्रयण चातुर्य चाहे किसी भी प्रकार के उद्योग का अनुसंधान हो अनुसंधानकर्ता या अनुसंधान अधिशासी में विक्रयण चातुर्य का गुण होना आवश्यक है। विक्रयण चातुर्य को दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है सुदृढ प्रथम एवं अंतिम प्रभाव बनाने की क्षमता या गुण होना चाहिए इसका मूल उद्देश्य अनुसंधान निष्कपों से कार्यवाही प्राप्त करना होता है सुदृढ प्रथम बनाने के लिए प्रभावी व्यक्तित्व एवं गुणों की आवश्यकता होती है। 


2. ज्ञान की मात्रा - अनुसंधानकर्ता को विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए जैसे अनुसंधान, विपणन एवं अन्य उद्योगों का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। अनुसंधान ज्ञान सामान्य या विशिष्ट हो सकता है। विशिष्टीकरण का क्षेत्र या तो अनुसंधान तकनीक (जैसे- अंकेक्षण) या विपणन प्रयोग के रूप में (जैसे माध्यम अनुसंधान प्रतिलिपि अनुसंधान विपणन अनुसंधान) हो सकता है संक्षेप में, अनुसंधानकर्ता में अनुसंधान परिचालनात्मक सफलता के लिए एक निश्चित सीमा तक विपणन ज्ञान होना आवश्यक होता है।


3. प्रशासनिक चातुर्य अनुसंधानकर्ता में प्रशासनिक चातुर्य का गुण भी होना आवश्यक है। सभी अनुसंधान प्रबंधको या अनुसंधानकर्ताओं को सेविवर्गीय प्रबंध चयन, प्रशिक्षण, पर्यवेक्षण मूल्यांकन आदि में चतुर होना चाहिए।


4 उत्पादक प्रदाय सभी प्रबंधको या अधिशासियों में उच्च स्तरीय उत्पादन कार्य प्रदाय की आवश्यकता होती है। अनुसंधानकर्ता में भी यह गुण होना अनिवार्य है।


5 रचनात्मक कल्पना शक्ति अनुसंधानकर्ता की कल्पना शक्ति अत्यन्त प्रबल होनी चाहिए वह बुद्धिमान हो केवल इतना ही पर्याप्त नहीं है

अपितु - उसमें अनुसंधान कार्य में अन्तर्निहित समस्त सभावित परिस्थितियों की पूर्व कल्पना करने की शक्ति होनी चाहिए। इसके बिना अनुसंधानकर्ता न तो विपणन समस्या की गहराई में जा सकता है और न ही अपने अध्ययन कार्य में व्यवहारिक्ता ला सकता है अतः कल्पना शक्ति एवं अन्तर्दृष्टि दोनों का होना आवश्यक है।


6. नेतृत्व अनुसंधानकर्ता में नेतृत्व का गुण भी होना आवश्यक है। पीटर ड्रकर का मत है कि, "परिणाम नेतृत्व से प्राप्त होते हैं, केवल सामर्थ्य से नहीं।" 


7 अन्य गुण - उपरोक्त के अतिरिक्त अनुसंधानकर्ता में निम्नलिखित गुण भी होने चाहिए


(i) तर्क शक्ति


(ii) शीघ्र निर्णय लेने की योग्यता


(iii) विचारों की स्पष्टता


(iv) साख्यिकीय-योग्यता


(v) समस्या पर एकाप्रता 


(vi) संतुलित वार्तालाप


(vii) उत्तम व्यवहार


(viii) सतर्कता


(ix) व्यवहार में अनुकूलशीलता