मूल्यांकन मेट्रिक्स - evaluation metrics

मूल्यांकन मेट्रिक्स - evaluation metrics


विभिन्न देशों के बाजारों का मूल्यांकन करने के लिए जहां वैश्विक व्यावसायिक इकाई अपना व्यवसाय फैलाने की सोच रही हैं. मूल्यांकन मैट्रिक्स का प्रयोग किया जाता है। इस मेट्रिक्स के प्रयोग से विभिन्न देशों के बाजारों को उनकी उत्पादन व विपणन केंद्र बनने की क्षमताओं के आधार पर कमबद्ध किया जाता है। विभिन्न देशों के बाजारों के कमबद्ध किए जाने से वैश्विक व्यवसायिक इकाई उचित बाजार देश का चयन कर सकती है। व्यवसाय फैलाव की प्रारंभिक अवस्था में उस देश का चयन किया जाएगा. जिसका मूल्यांकन मेट्रिक्स में कम सबसे ऊपर है फिर आगे फैलाव के लिए उसके बाद के कम वाले देशों का चयन किया जाता है। मूल्यांकन नेट्रिक्स में जिस देश का भारित अक जितना अधिक होगा, उसकी विपणन केंद्र बनने की क्षमता उतनी ही अधिक होगी।


मूल्याकन मैट्रिक्स में विभिन्न सामान्य घटकों व विभिन्न उद्योग संबंधी विशेष घटकों को शामिल किया जाता है। प्रत्येक देश के विभिन्न बाजार संबंधी घटकों व उद्योग संबंधी घटकों को आधारभूत अंक दिए जाते हैं।

उसके बाद विभिन्न बाजार संबधी घटकों व उद्योग संबंधी घटकों को भार दिए जाते है ये भार उन घटकों के सापेक्षिक महत्व पर निर्भर करते है। यदि कोई घटक अधिक महत्वपूर्ण है, तो उसे अधिक भार दिया जाता है और यदि उस घटक का महत्व कम है, तो उसे कम भार दिया जाता है भार निर्धारित करने के बाद आधारभूत अंकों को नार से गुणा करके भारित अंक निकाले जाते हैं।


भारित अंकों की गणना करने के बाद, प्रत्येक देश के लिए विभिन्न भारित अंको को जोड़ किया जाता है और इस तरह प्रत्येक देश के लिए कुल भारित अंक निकाले जाते हैं। इन कुल भारित अंकों के आधार पर विभिन्न देशों की कम सूची तैयार की जाती है। मूल्यांकन मेट्रिक्स के प्रारूप को आगे दर्शाया गया है।