उत्पाद शुल्क , विदेशी मुद्रा व्यापार - excise duty forex trading

उत्पाद शुल्क , विदेशी मुद्रा व्यापार - excise duty forex trading


उत्पाद शुल्क सामानों के उत्पादन या विनिर्माण पर लगने वाला कर है । अल्कोहल, अल्कोहलिक सामग्री और मादक पदार्थों पर उत्पाद शुल्क की वसूली राज्य सरकार करती है और राज्य उत्पाद शुल्क कहा जाता है। अन्य सामानों पर लगने वाला उत्पाद शुल्क केंद्रीय उत्पाद शुल्क कहा जाता है और उसकी वसूली केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 की धारा 3 के अनुसार की जाती है। बिक्रीकर उत्पाद शुल्क से इस रूप में भिन्न है कि बिक्रीकर किसी सामान की बिक्री किए जाने पर लगता है, जबकि उत्पाद शुल्क सामानों के विनिर्माण या उत्पादन करने पर लगाया जाता है। 


विदेशी मुद्रा व्यापार


विदेशी मुद्रा बाजार- दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे अधिक तरल बाजारों में से एक है। मुद्राओं के मूल्य लगातार बढ़ने और गिरने के कारण बाजार बढ़ रहा है। विदेशी मुद्रा बाजार, विश्व की मुद्राओं के क्रय विक्रय का बाजार है जो विकेंद्रित, चौबीसों घंटे चलने वाला, काउंटर पर किया जाने वाले कारोबार है। अन्य वित्तीय बाजारों की अपेक्षा यह बहुत नया है और पिछली शताब्दी में सतर के दशक में आरंभ हुआ। फिर भी संपूर्ण कारोबार की दृष्टि से यह सबसे बड़ा बाजार है। विदेशी मुद्राओं में प्रतिदिन लगभग 4 ट्रिलियन अमेरिकी डालर के तुल्य कामकाज होता है। अन्य बाजारों की तुलना में यह सबसे अधिक स्थायित्व वाला बाजार है।