मानव संसाधन नियोजन को प्रभावित करने वाले कारक , प्रभावी मानव संसाधन नियोजन - Factors affecting human resource planning Effective human resource planning
मानव संसाधन नियोजन को प्रभावित करने वाले कारक , प्रभावी मानव संसाधन नियोजन - Factors affecting human resource planning Effective human resource planning
प्रत्येक संगठन के लिए ऐसा मानव संसाधन नियोजन करना जो उसके लिए अच्छा हो और उसे तुरत स्वीकार किया जा सके, बहुत कठिन है। प्रत्येक संगठन अलग-अलग परिस्थितियों में कार्य कर रहा होता है, इसलिए उसके लिए ऐसे मानव संसाधन नियोजन की नीति का निर्माण किया जाए जो उन परिस्थितियों में संगठन के लिए उपयुक्त हो।
प्रभावी मानव संसाधन नियोजन
जैसा कि पहले भी स्पष्ट किया जा चुका है कि किसी भी संगठन की सफलता उसकी मानव संसाधन नियोजन पर निर्भर करती है। एक संगठन तभी सफल हो सकता है, जबकि उसका नियोजन अच्छा हो।
अतः मानव संसाधन नियोजन को प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित बिंदु आवश्यक हैं-
1. मानव संसाधन नियोजन को सुविधाजन करने के लिए एक व्यवस्थित सूचना प्रणाली या डाटा बेस विकसित किया जाना चाहिए।
2. योजना के नियमित अनुश्रवण एवं मूल्यांकन हेतु पद्धति विकसित की जानी चाहिए।
3. मानव संसाधन नियोजन की नीति लचीली बनाई जानी चाहिए।
4. संगठन के उद्देश्य स्पष्ट एवं सुपरिभाषित होने चाहिए।
5. उच्च प्रबंधकों का लगातार सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
6. मानव संसाधन प्रबंध में विभिन्न श्रोतों के प्रबंधको एवं सलाहकारों की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए
7. मानव संसाधन नियोजन एक निश्चित समय के लिए तैयार किया जाना चाहिए।
8. सभी स्तरों पर कर्मचारियों का सहयोग और उत्तरदायित्व आवश्यक है।
9 मानव संसाधन नियोजन को एक संस्थागत स्वरुप प्रदान किया जाना चाहिए।
10. मात्रा तथा गुणवत्ता पहलुओं पर बराबर का ध्यान दिया जाना चाहिए।
11. मानव संसाधन नियोजन की विधि तथा तकनीकें निगमीय उद्देश्यों तथा पर्यावरण के अनुकूल होनी चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों