मानव संसाधन आवश्यकता के लिए कारक , वर्तमान मानव संसाधनों की प्रकृति - Factors for Human Resource Requirement, Nature of Existing Human Resources

मानव संसाधन आवश्यकता के लिए कारक , वर्तमान मानव संसाधनों की प्रकृति - Factors for Human Resource Requirement, Nature of Existing Human Resources


संगठन / उद्योग के लिए आवश्यक कर्मचारियों की संख्या एवं उनके प्रकार का निर्धारण उनके कारकों पर निर्भर करता है। पहले से ही कार्यरत अर्थात विद्यमान संगठन में मानव उपक्रम में मानव संसाधन की आवश्यकताएँ अग्रतत्वों द्वारा प्रभावित होती हैं। 


वर्तमान मानव संसाधनों की प्रकृति


स्ट्रास एवं साइल्स के अनुसार "भर्ती संबंधी प्रबंधकीय दृष्टिकोण के ऐतिहासिक तत्वों का भी योगदान होता है।" किसी संगठन की बदलती हुई आवश्यकताओं के संदर्भ में मानव संसाधनों की आवश्यकता का अनुमान लगाया जा सकता है।

संगठन की उत्पादन श्रृंखला में निरंतर वृद्धि एवं उत्पादन तकनीक में नित नवीन परिवर्तनों के फलस्वरूप संगठन की मानव संसाधनों की आवश्यकताओं में परिवर्तन होते रहते हैं। इस कारण उस मानव संसाधनों की निरंतर पूर्ति के लिए एवं उसे बचाने के लिए वर्तमान मानव संसाधनों के स्वरूप मूल्यांकन परम आवश्यक है। समग्र वर्तमान मानव को निश्चित आधारों पर विभक्त किया जाना चाहिए। आधार उपक्रम के लिए आवश्यक कार्य एवं उनसे योग्यताएँ हो सकती है। तत्पश्चात उनकी आयु, संख्या एवं सेवानिवृतत्ति की तिथि आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जानी चाहिए।