शाखा बैंकिग प्रणाली के गुण - Features of Branch Banking System
शाखा बैंकिग प्रणाली के गुण - Features of Branch Banking System
(क) बड़े पैमाने के व्यवसाय तथा श्रम विभाजन के लाभ एक ही बैंक का विशाल संगठन होने के कारण उसके व्यापार की मात्रा अधिक होती है। अनेक शाखाएँ होने के कारण अधिक मात्रा मे जमाराशियां प्राप्त की जा सकती है तथा पूँजी का बड़े पैमाने पर लाभदायक निवेश संभव होता है। कार्य का संचालन करने के लिए ये बैंक ऊँचे वेतन पर योग्य विशेषज्ञ रख सकते हैं। समस्त कार्य का वैज्ञानिक पद्धति से विभाजन कर श्रम विभाजन तथा विशिष्टिकरण का उपयोग संभव होता है। जिसके फलस्वरूप कम लागत पर अधिक कार्यक्षमता प्राप्त की जा सकती है।
(ख) नकद कोषों में बचत - शाखा बैंकिंग प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं पर कम मात्रा में नकद कोष रखकर काम चलाया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर एक शाखा से दूसरी शाखा को नकदी का हस्तांतरण किया जा सकता है।
शाखाएँ न होने पर बैंक के लिए बड़ी मात्रा में नकद कोष रखना आवश्यक होता है।
(ग) सस्ती एवं सुगम मुद्रा का प्रेषण- इस प्रणाली में कम व्यय पर सुविधापूर्वक मुद्रा का प्रेषण संभव होता है क्योंकि अनेक स्थानों पर शाखाएं होने के कारण एक शाखा से दूसरी शाखा को धन भेजने में न कोई असुविधा होती है न ही अधिक खर्च होता है। केवल पात्र के द्वारा की प्रेषण हो जाता है। विभिन्न देशों मे ब्याज की दर भी समान बनी रहती है, क्योंकि एक स्थान पर ब्याज अधिक होने से वहाँ अधिक धन आने लगता है और कम होने से पूर्ति कम हो जाती है।
(घ) व्यावसायिक जोखिम का भौतिक वितरण: बैंक की शाखाएं देश भर में फैली होने के कारण जोखिम का भौगोलिक आधार पर वितरण हो जाता है।
देश के विभिन्न भागों में स्थापित अलग-अलग उद्योगों तथा व्यवसायों में बैंक निवेश करता है तथा इससे एक क्षेत्र अथवा व्यवसाय में होने वाली हानि की क्षतिपूर्ति दूसरे क्षेत्र तथा व्यवसाय से प्राप्त लाभ से हो जाती है। यही कारण है कि महान मंदी के काल मे इंग्लैंड के बैंक इतने प्रभावित नहीं हुए, जितना प्रभाव अमेरिका के इकाई बैंकों पर पड़ा।
(ङ) बैंकिंग सेवाओ का विस्तार शाखा बैंकिग के द्वारा देश के उन सभी छोटे व बड़े नगरों का जहाँ एक स्वतंत्र बैंक की स्थापना करना संभव नहीं होता है, बैंकिंग सेवाएं प्राप्त हो जाती हैं।
(च) साधनों का कुशल निवेश:- ऐसे बैंकों के पास पर्याप्त साधन तथा योग्य कर्मचारियों के होने के कारण बैंक केवल अच्छी प्रतिभूतियों मे ही धन का निवेश करते हैं। बैंक को निवेश के लिए विस्तृत क्षेत्र मिलता है
और पूँजी उन शाखाओं को भेज दी जाती है जहाँ निवेश से अधिकाधिक लाभ उठाया जा सकता है। इससे बैंकों के लाभ में वृद्धि के साथ-साथ राष्ट्रीय उत्पादन में भी वृद्धि होती है।
(छ) कर्मचारियों का प्रशिक्षण-बैंकिंग का विस्तृत क्षेत्र तथा विविध कार्य होने के कारण बैंक कर्मचारियों को सभी प्रकार की बैंकिंग व्यवसाय का अनुभव प्राप्त होता है। बैंक अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने का विशेष व्यवस्था करते हैं।
(ज) देश की आर्थिक स्थिति का ज्ञान- देश के सभी भागों से संपर्क होने के कारण इन बैंकों को देश के सभी क्षेत्रों की सही आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती रहती है जिससे बैंक की पूँजी का निवेश करने की सुविधा रहती है।
वार्तालाप में शामिल हों