सम्पूर्ण किस्म प्रबंधन की विशेषताएँ - Features of Complete Variety Management

सम्पूर्ण किस्म प्रबंधन की विशेषताएँ - Features of Complete Variety Management


उपरोक्त परिभाषाओं एवं चर्चा के आधार पर सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन की निम्नलिखित विशेषताएँ परिलक्षित होती हैं:


1. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन पूर्ण रूप से ग्राहक केन्द्रित है। ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता से संगठन को प्रतिस्पर्धी लाभ प्राप्त होते हैं।


2. उत्पाद बाज़ार में जीत दिलाते हैं' ("products conquer markets"), यह सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन की बुनियादी मान्यता है।


3. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के दृष्टिकोण के अनुसार लाभ या मुनाफा गुणवत्ता के कारण मिलता है, अन्य किसी कारण से नहीं।


4. पूर्ण गुणवत्ता के बहुआयामी लक्षण (multi-dimensional attributes) होते हैं।


5. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन, ग्राहकों, प्रबंधकों और श्रमिकों के बीच लक्ष्य निर्देशित संबंधों का निर्माण करता है। हर कोई गुणवत्ता की दिशा में योगदान करने के लिए अभिप्रेरित होता है। सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन में प्रत्येक कर्मचारी को बिना स्तर की परवाह किये, कार्य करने के बेहतर तरीकों को खोजने के लिए सशक्त बनाया जाता है।


6. पारंपरिक प्रबंधन के परिणाम केन्द्रित दृष्टिकोण की बजाय सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन का दृष्टिकोण प्रक्रिया केन्द्रित है।


7. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन एक व्यापक नियंत्रण सीमा (wide span of control) का पक्षधर है, जिसमें अधिकार को लगभग लघुतम स्तर तक स्थापित किया जाता है तथा गुणवत्ता के प्रति जवाबदेही हर स्तर पर सन्निहित होती है।


8. सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन में श्रम विभाजन (division of labour) के विपरीत, कार्य चक्रानुक्रम (job rotation) के साथ बहुमुखी कौशल वाले कार्यबल (workforce) की आवश्यकता है।


संक्षेप में, सम्पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन में सामूहिक रूप से संगठन के सभी लोगों का दायित्व है तथा यह निरंतर सुधार करने के लिए हर किसी की चिंता का विषय है।