संविलयन की विशेषताएं हैं - Features of fusion are
संविलयन की विशेषताएं हैं - Features of fusion are
• कोई नई कंपनी स्थापित नही होती है।
• अवशोषित कंपनी का अस्तित्व समाप्त हो जाता है और अवशोषक कंपनी का अस्तित्व बना रहता है। संविलयन में अवशोषित कंपनी विक्रेता होती है. जबकि अवशोषक कंपनी केता होती है।
(iii) व्यूहरचनात्मक गठबंधन: यह गठबंधन दो व्यावसायिक इकाइयों के मध्य किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है; जैसे- नवाचारी टेक्नोलॉजी के विकास के लिए साझा अनुसंधान व विकास इकाई स्थापित करना, साझे प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा दोनो व्यावसायिक इकाइयों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना, दोनो व्यावसायिक इकाइयों के ग्राहकों को विकय उपसस्त सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए साझा उपभोक्ता सेवा केंद्र स्थापित करना आदि । कई बार विदेशी बाजार में प्रवेश लेने के लिए व्यूहरचनात्मक गठबधन किया जाता है।
इसमें एक देश की व्यावसायिक इकाई अन्य देश की व्यावसायिक इकाई से यह गठबंधन करती है कि वह उसके बाजार क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इस गठबंधन में दोनों इकाइया अपने अस्तित्व को बनाए रखती है. एक दूसरे की कियाओं में कोई दखलअंदाजी नहीं करती स्वामित्व में कोई हस्तांतरण नहीं होता। इसमें मेजबान देश में कोई सहायक कंपनी स्थापित करने की आवश्यकता नहीं होती। इस गठबंधन को रद्द करना बहुत ही सरल है क्योंकि इसमें न तो स्वामित्व का हस्तांतरण होता है और न ही कोई नयी विदेशी सहायक कंपनी की स्थापना की जाती हैं यह किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है जिससे दोनों साझेदारों को लाभ होता है।
वार्तालाप में शामिल हों