वैश्वीकरण की विशेषताएं - Features of Globalization

वैश्वीकरण की विशेषताएं - Features of Globalization


(क) उत्पाद व सेवाओं का स्वतंत्र व्यापार:


वैश्वीकरण में उत्पाद व सेवाओं के आयात व निर्यात के लिए उदार नीति अपनाई जाती है। विभिन्न देशों के मध्य उत्पाद व सेवाओं की कय- विक्रय पर लगी टैरिफ व गैर टैरिफ बाधाओं को हटाया जाता है। संपूर्ण विश्व को एक इकाई माना जाता है।


(ख) पूंजी का स्वतंत्र प्रवाह


वैश्वीकरण का तात्पर्य है घरेलु अर्थव्यवस्था को विदेशी पूंजी व विदेशी निवेश के लिए खोलना तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रवेश पर लगी रूकावटों को समाप्त करना।

वैश्वीकरण में पूंजी में अंतप्रवाह व बाहरी प्रवाह पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जाता है तथा विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए विभिन्न रियायतें दी जाती हैं।


(ग) श्रम का स्वतंत्र प्रवाह


वैश्वीकरण में श्रम के विभिन्न देशों के मध्य अंतर व बाहरी प्रवाह को स्वतंत्र किया जाता है। मानव संसाधनों के प्रवास तथा उत्प्रवास संबंधी प्रावधानों को उदार बनाया जाता है विदेशी तकनीक विशेषज्ञों व सुयोग्य मानवीय संसाधनों की सेवाओं को प्राप्त करना सरल बनाया जाता है। इससे व्यावसायिक इकाईया अन्य देशों में उपलब्ध सस्ते व कुशल मानवीय संसाधनों की सेवाए प्राप्त कर सकती है। इससे विभिन्न देशों की परस्पर निर्भरता बढ़ती है।