मानव संसाधन नीतियों की विशेषताएं - Features of HR Policies

मानव संसाधन नीतियों की विशेषताएं - Features of HR Policies


1. निष्पक्षता - मानव संसाधन नीति किसी कर्मचारी विशेष के लाभ के लिए न होकर सामान्य हितों के अनुकूल बनाई जानी चाहिए। उसमें पूर्णरूप से निष्पक्षता का पालन होना आवश्यक है।


2. सरलता - मानव संसाधन नीति इतनी सरल होनी चाहिए कि उसे कम शिक्षित कर्मचारी भी आसानी से समझ सकें।


3. स्पष्टता मानव संसाधन नीति पूणरूप से स्पष्ट होनी चाहिए। उसमें किसी भी प्रकार का छुपाव नहीं होना चाहिए, क्योंकि अस्पष्ट नीति संदेह को जन्म देती है जो कि संस्था के लिए अहितकर है।


4. उद्देश्य पूरक मानव संसाधन नीति में उद्देश्यपूरकता का गुण भी होना चाहिए। उद्देश्यहीन नीति का कोई महत्व नहीं होता ।


5. लोचपूर्णता - मानव संसाधन नीति में लोच का गुण होना चाहिए अर्थात उसमें यह विशेषता होनी चाहिए कि इसमें समय एवं परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तन किया जा सके।


6. सद्भावनापूर्ण - मानव संसाधन नीति ऐसी होनी चाहिए, जिसमें नियोक्ता एवं कर्मचारियों तथा प्रबंधन एवं कर्मचारियों के बीच मैत्रीपूर्ण वातावरण का विकास हो ।


7. सुरक्षाभाव – मानव संसाधन नीति ऐसी होनी चाहिए, ताकि वह कर्मचारियों में सुरक्षा की भावना भर सके। कर्मचारी अपने आपको संगठन में जितना अधिक सुरक्षित समझते हैं उतना ही अधिक मेहनत के साथ वह संगठन के लिए कार्य करने को तत्पर रहते हैं।


8. आत्मविश्वास प्रेरक मानव संसाधन नीति कर्मचारियों में आत्म विश्वास एवं गौरव की भावना का विकास करती है। यह गुण प्रत्येक मानव संसाधन नीति में होना चाहिए।