मानव संसाधन प्रबंधन की विशेषताएँ - Features of Human Resource Management

मानव संसाधन प्रबंधन की विशेषताएँ - Features of Human Resource Management


मानव संसाधन प्रबंध की प्रकृति, अवधारणा एवं परिभाषाओं के विश्लेषण के आधार पर उसकी निम्नलिखित विशेषताएँ एवं लक्षण परिलक्षित होते हैं :


1. मानव संसाधन प्रबंधन, संगठनात्मक प्रणाली में एक केन्द्रीय उपप्रणाली है।


2. मानव संसाधन प्रबंधन कार्मिक / सेविवर्गीय प्रबंधन की एक व्यापक मानवीय एवं आधुनिक विचारधारा है।


3. यह एक विशेषीकृत शाखा है, जिसका संबंध उत्पादन के एक बहुमूल्य संसाधन अर्थात् मानव संसाधन से है।


4. यह कर्मचारियों के प्रति एक व्यवहारवादी दृष्टिकोण (behavioral approach) है।


5. मानव संसाधन प्रबंध, मानवीय संसाधनों की योग्यता, कौशल, सामर्थ्य एवं व्यक्तिव विकास की एक कला है।


6. मानव संसाधन प्रबंधन व्यापक अथवा प्रसरणशील शक्ति (pervasive force) है जो अनिवार्य रूप से प्रत्येक संगठन में विद्यमान रहती है तथा संगठन के प्रत्येक स्तर में व्याप्त रहती है। इस दृष्टिकोण से संगठन का प्रत्येक प्रबंधक वस्तुतः मानव संसाधन प्रबंधक होता है।


7. यह एक कार्यवाही उन्मुख (action oriented) प्रथा है जो मानव संसाधन प्रबंधन मात्र अभिलेखन, लिखित प्रक्रियाओं एवं मानकों से ही संबंधित नहीं है अपितु कार्य स्थल पर कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं के समाधान के प्रति क्रियाशीलता से भी संबंधित है।


8. इसके अंतर्गत संगठन में कार्यरत व्यक्तियों के जीवन के वैयक्तिक तथा सामूहिक दोनों ही पक्षों का अध्ययन एवं विश्लेषण किया जाता है। यह व्यक्तियों के समग्र व्यक्तित्व को स्वीकार करता है तथा उनकी संपूर्णता पर बल देता है। अतः यह व्यक्ति- उन्मुख (individual oriented) भी हैं।


9. मानव संसाधन प्रबंध कुछ निश्चित मान्यताओं, सिद्धांतो एवं दर्शन पर आधारित है, जिनके अनुसार कार्य योजनाओं तथा व्यवहारों का पालन होता है। 


10. यह कर्मचारियों, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके कार्य संबंधों के विश्लेषण में अंतरअनुशासनिक दृष्टिकोण (interdisciplinary approach) अपनाता है।


11. यह मानव संसाधनों का प्रशिक्षण, विकास, अन्तः शक्ति, एवं अन्तः दृष्टि विकास के माध्यम से सर्वोत्तम उपयोग करने से संबंधित है, जिससे संज्ञानात्मक, व्यक्तिगत एवं सामाजिक लक्ष्यों की प्राप्ति हो सके तथा संगठनात्मक उत्पादकता, प्रभावशीलता एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो सके। 12. यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया (continuous process) है।


13. यह एक सहायक सेवा/ कार्य (auxiliary function) है। मानव संसाधन विभाग का कार्य लाइन प्रबंधकों (line managers) तथा संचालन प्रबंधकों (operative managers) सुझाव देना तथा उनकी सहायता करना है। मानव संसाधन प्रबंधक एक विशिष्ट सलाहकार (specialised advisor) होते हैं।


14. मानव संसाधन प्रबंधन की अवधारणा बहुआयामी (multi-dimensional ) पर लचीली / परिवर्तनशील (flexible ) है। यह मानवीय व्यवहार की भिन्न्ता, विविधता, तार्किकता, अनौपचारिकता, तथा अंत : क्रियाशीलता को पूर्णत : स्वीकार करती है। यह व्यवहार के मनोवैज्ञानिक एवं समाजिक निर्धारकों पर भी विचार करता है।