नौकरी मूल्यांकन की विशेषताएं - Features of job evaluation

नौकरी मूल्यांकन की विशेषताएं - Features of job evaluation


नौकरी मूल्यांकन का उद्देश्य ही विभिन्न कार्यों को इस तरह से क्रमबद्ध करना है कि एक तर्कसंगत व सबको स्वीकार्य वेतन ढाँचा स्थापित किया जा सके। नौकरी मूल्यांकन की कुछ प्रमुख विषेशताएँ इस प्रकार है -


• यह कार्य को आकता है, न कि किसी व्यक्ति को ।


• नौकरी मूल्यांकन के लिए आवश्यक बुनियादी जानकारी कार्य विश्लेषण के द्वारा मिलती है।


• नौकरी मूल्यांकन समूहों द्वारा किए जाते हैं, न कि किसी एक अकेले व्यक्ति के द्वारा


• इस सबके बावजूद, नौकरी मूल्यांकन में कुछेक व्यक्तिनिष्ठ तत्व शामिल किए जाते है।


• नौकरी मूल्यांकन एक निश्चित वेतनमान नहीं प्रदान करता बल्कि हमें एक ऐसा आधार प्रदान करता है जिस पर एक तर्कसंगत वेतन ढाँचा खड़ा किया जा सकता है।