विपणन अनुसंधान की विशेषताएं - Features of Marketing Research

विपणन अनुसंधान की विशेषताएं - Features of Marketing Research


उपरोक्त विवेचन से विपणन अनुसंधान के संदर्भ में निम्न बातें स्पष्ट होती है -


(i) विपणन अनुसंधान वस्तुओं एवं सेवाओं के विपणन से संबंधित सभी चरणों से संबंधित है।


(ii) यह एक स्टाफ कार्य है। व्यवसायिक संस्था में अनुसंधान कार्य में संलग्न व्यक्ति प्रायः स्टाफ या सलाहकारी भूमिका में कार्य करते हैं।


(iii) यह विपणन निर्णयों में प्रयोग की जाने वाली सूचनाओं की पूर्ति की औपचारिक प्रक्रिया है।


(iv) विपणन अनुसंधान संगठन के उसके विपणन वातावरण के साथ जोड़ता है। 


(v) यह एक नियोजित व्यवस्थित एवं उद्देश्यपूर्ण प्रयास है।


(vi) इसमे विपणन समस्या से संबधित तथ्य एकत्रित किये जाते हैं।


(vii) ऐसे समको एवं तथ्यों से विपणन समस्याओं के समाधान हेतु महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध होती है जो प्रबंधक को निर्णय एवं नियन्त्रण में सहायता देती है।


(viii) यह प्रबंध का एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो विपणन से संबंधित सभी बातों का अध्ययन किया जाता है।


(ix) इसका कार्य क्षेत्र अतिव्यापक है जिसमे विपणन से संबंधित सभी बातों का अध्ययन किया जाता है।


(x) विपणन अनुसंधान का निर्दिष्ट विपणन स्थितियों में प्रयोग किया जाता है

जिसमे प्राय विपणन निर्णय सम्मिलिति होता है. जैसे एक नये उत्पाद को प्रस्तुत किया जाए या नहीं, वितरण वाहिका को निकालना या संवर्द्धनात्मक अपीलों को परिवर्तित करना। इस प्रकार विपणन अनुसंधान का प्रयोग बाजार स्थितियों एवं प्रतिस्पर्धी दबावों पर प्रबंध द्वारा सतत नजर रखने के मद्देनजर एक मॉनिटरिंग विधा के रूप में भी किया जाता है, अतः यह समस्याओं एवं अवसरों का पूर्वानुमान करने के संबंध में पूर्व चेतावनी तंत्र के रूप में सेवा करता है।


(xi) विपणन अनुसंधान एक विशिष्ट कार्य है जो उपभोक्ताओं ग्राहकों एवं जनता को सूचनाओं के द्वारा विपणनकर्ता से जोड़ता है।


(xii) विपणन अनुसंधान का लक्ष्य विपणन निर्णयों में सहायता करना है विपणन अनुसंधान क्रियाओं का क्षेत्र निर्णयों की प्रकृति द्वारा निर्धारित होता है।