प्रस्ताव की विशेषताएं - Features of the offer
प्रस्ताव की विशेषताएं - Features of the offer
i. कम से कम दो पक्षकारों का होना प्रस्ताव के लिए कं से के डॉ पक्षकारों का होना आवश्यक है । एक पक्षकार प्रस्ताव करेगा तथा दूसरा पक्षकार प्रस्तावक द्वारा किये गए प्रस्ताव को स्वीकार करेगा कोई भी पक्षकार स्वयं के समक्ष प्रस्ताव नहीं रख सकता।
ii. प्रस्ताव किसी कार्य के करने या न करने के लिए होना प्रस्ताव हमेशा प्रस्तावक के द्वारा दूसरे पक्षकार को किसी कार्य को करने के लिए अथवा न करने के लिए हो सकता है।
iii. प्रस्ताव, प्रस्तावकी को सूचित किया जाना प्रस्ताव तब तक पूरा नहीं माना जाता है जब तक इसकी सूचना प्रस्तावकी को न दे दिया जाय। प्रस्ताव करने के बाद प्रस्तावक के द्वारा लिखित अथवा मौखिक रूप से प्रस्तावकी को सूचित किया जाना चाहिए।
iv. प्रस्ताव, प्रस्तावक की इच्छा दिखाना चाहिए कोई भी प्रस्ताव, प्रस्तावक की इच्छा को दर्शाना चाहिए। अपनी योजना को केवल बताना प्रस्ताव नहीं मन जा सकता है।
V. प्रस्ताव दुसरे पक्षकार की सहमति के लिए किया जाना प्रस्ताव केवल अपनी योजना बताने - के लिए नहीं किया जाना चाहिए। प्रस्ताव हमेशा दुसरे पक्षकार की सहमति प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जाना चाहिए।
vi. मजाक में दिया गया बयान प्रस्ताव नहीं होता आपसी बातचीत में मजाक में बोला गया कोई भी बयान प्रस्ताव नहीं माना जा सकता है। प्रस्ताव हमेशा दुसरे पक्षकार की सहमति प्राप्त करने के लिए किया जाना चाहिए।
vii. इच्छा की अभिव्यक्ति प्रस्ताव नहीं होता किसी पक्षकार द्वारा अपने इच्छा की अभिव्यक्ति को प्रस्ताव नहीं माना जा सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों