विशेषताएं या उपाय - features or measures

विशेषताएं या उपाय - features or measures


1. निर्यात को प्रोत्साहन निर्यात को बढ़ती के लिए निर्यात उन्मुख इकाइयों को प्रोत्साहित किया जाएगा, इस उद्देश्य के लिए इन्हें (31 मार्च, 2009 के बाद अगले वर्ष 2010 तक शत प्रतिशत कर लाभ जारी रहेगा अर्थात इन इकाइयों को आय कर में छूट मिलती रहेगी।


2. विशेष आर्थिक जोन कार्यक्रम- सरकार ने विशेष आर्थिक जोन कार्यक्रम आरम्भ किया है। इससे लगभग 3 लाख लोगों को रोजगार प्राप्त हुए है इससे वर्ष 2008-09 में निर्यात को पिछले वर्ष की तुलना में 86 प्रतिशत निर्यात वृद्धि की आशा है इसलिए इस वर्ष 2008-09 में सरकार द्वारा विशेष आर्थिक जोन को विशेष महत्व दिया जा रहा है।


3. डी.इ.पी.बी. योजना- डयूटी एटाइटेलमेट पास बुक योजना का मई 2009 तक विस्तार कर दिया गया है।


4. विशेष कृषि उपज योजना इस योजना के अंतर्गत ताजे फलों, फूलों सब्जियों के निर्यातकों को भी प्रोत्साहन दिया गया है। सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 2.5 प्रतिशत अतिरिक्त डयूटी फ्री केडिट की घोषणा की है।


5. निर्यात संवर्द्धनपूजीगत सामान इसके अंतर्गत निर्यातकों को रियायती आयात शुल्क पर पूजीगत सामान आयात करने की सुविधा होती है। इस उद्देश्य

के लिए आयात शुल्क को 5 प्रतिशत से घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया गया है। इन्ट्रेस्ट सबवेशन स्कीम का विस्तार इसके अन्तर्गत निर्यातकों को 6 प्रतिशत की रियायती व्याज दर पर बैंक ऋण दिया जाता है। इस योजना का भी विस्तार किया गया है।


7. निर्यात संवर्द्धन परिषद्-दूर संचार क्षेत्र से नियतों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस उद्देश्य के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी में एक निर्यात सवर्द्धन परिषद गठित करने की योजना बनाई गई है।


8. खिलौने तथा खेलकूद के सामान के निर्यातकों को प्रोत्साहन खेलकूद का सामान तथा खिलौने बनाने वाले निर्यातकों को विशेष प्रोत्साहन दिए जाएगें इन्हें फोक्स प्रोडक्ट स्कीम के अंतर्गत 5 प्रतिशत का अतिरिक्त केडिट उपलब्ध करवाया जाएगा। 


9. लघु तथा मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहन विभिन्न क्षेत्रों के निर्यातको विशेष तौर पर लघु तथा मध्यम निर्यातकों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने ऐसे निर्यातकों को कम ब्याज दर पर ऋण देने की घोषणा की थी। यह योजना अगले वर्ष 2008-09 के लिए जारी रहेंगी।


10. फोकस मार्केट स्कीम का विस्तार यह स्कीम 2006 में आरम्भ की गई थी। इसके अन्तर्गत 10 अन्य देश शामिल किए गए है (1) मंगोलिया (ii) बोसनिया हर्जेगोविना (iii) अल्बानिया (iv) मैसेडोनिया (v) कोएशिया (vi) होंडुरास (vii) जिबोति. (viii) सूडान (ix) घाना. (x) कोलम्बिया ।