अचल विदेशी मुद्रा दरें , चल विदेशी दरें - Fixed foreign exchange rates, floating foreign exchange rates
अचल विदेशी मुद्रा दरें , चल विदेशी दरें - Fixed foreign exchange rates, floating foreign exchange rates
अचल विदेशी मुद्रा दरो का चलन, प्री वर्लड वार समय में जारी आर्थिक भेदभाव के मुद्दों की वजह से हुआ, जहाँ कुछ देशों के पास दूसरे देशों की तुलना में अधिक व्यापारिक अधिकार होते थे। स्वतंत्र व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग मुद्राओं के बीच स्वतंत्र परिवर्तन का होना जरूरी समझा गया और इसलिए अचल विदेशी मुद्रा दर प्रणाली अस्तित्व के आई, इससे संदर्भित नियम 44 सहयोगी राष्ट्रों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में जुलाई 1944 के पहले तीन हफ्तों के दौरान तय किए गए थे। इस सम्मेलन का आयोजन, ब्रेटनवुड्स न्यू हैम्पशायर में किया गया था और इसलिए इस प्रणाली या नियमों को ब्रेटनवुड्स प्रणाली कहा जाता है।
चल विदेशी दरें
चल विदेशी मुद्रा दर प्रणाली में किसी देश की मुद्रा में परिवर्तन, विदेशी मुद्रा बाजार में जारी व्यापार, माँग व पूर्ति या अन्य संदर्भित कारणों की वजह से होने वाले उतार-चढ़ाव की वजह से होता रहता है।
वार्तालाप में शामिल हों