स्वतंत्र सहमति - free consent

स्वतंत्र सहमति - free consent


एक वैध अनुबंध के लिए आवश्यक लक्षण प्रस्ताव एवं स्वीकृति तथा पक्षकारों की अनुबंध करने की क्षमता के बाद तृतीय महत्वपूर्ण लक्षण संबंधित पक्षकारों की स्वतंत्र सहमति है । बिना स्वतंत्र सहमति के कोई भी अनुबंध वैध नहीं हो सकता । अतः वैध अनुबंध के लिए स्वतंत्र सहमति अनिवार्य है। स्वतंत्र सहमति से पहले यह समझना आवश्यक है कि सहमति क्या है ?


सहमति


भारतीय अनुबंध अधिनियम की धारा 13 के अनुसार, "जब दो या दो से अधिक व्यक्ति एक ही बात पर तथा एक ही अर्थ में सहमत होते हैं, तो उसे सहमति कहते हैं ।"

यदि दोनों पक्षकारों के विचार अलग-अलग होंगे तो विचारों की एकरूपता नहीं होगी और सहमति नहीं होगी ।


उदाहरण के लिए, राम के पास दो कारें है: एक सफ़ेद रंग की और एक नीले रंग की राम, सचिन को सफ़ेद रंग की कार बेचना चाहता है जबकि सचिन को केवल नीले रंग के कर की जानकारी हैं । सचिन, राम के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कार 1,20,000 रूपये में खरीदने को तैयार हो जाता है । राम सफ़ेद कार बेचना चाहता है जबकि सचिन नीला कार खरीदना चाहता है। अतः दोनों का भाव एक न होने से ठहराव वैध नहीं है ।