तकनीकी परिवर्तन के माध्यम से उत्पादकता में लाभ - Gain in productivity through technological change
तकनीकी परिवर्तन के माध्यम से उत्पादकता में लाभ - Gain in productivity through technological change
तकनीकी परिवर्तन ने उत्पादकता वृद्धि में योगदान दिया है। तकनीकी ने उत्पादन के तरीके बदल दिए है। यह कुशल श्रम की आवश्यकता बढ़ गई है और उत्पादन का समय कम हो गया है संगठनों में उत्पादन की लगात बढ़ गई है। मानक कार्यालय लैपटॉप और स्मार्ट फोन के अलावा संगठनों को सुचारु रूप से चलाने के लिए एवं संचालन करने के लिए सूचना प्रणाली, कस्टम सॉफ्टवेर का उपयोग किया जाने लगा है आज के प्रबंधक तकनीकी विकास के साथ कदम मिलाकर चले बिना कामयाब नहीं हो सकते।
तकनीक का उपयोग निर्णय में होने वाली देरी को कम करता है, प्रबंधकों को निर्णय लेने में सहायता करता हैं। तकनीक का उपयोग ज्ञान के पुनः प्रयोग को सुधारता है और संगठन की उत्पादकता में सुधार लाता है।
तकनीकी परिवर्तन के माध्यम से उत्पादकता में निम्नलिखित लाभ है-
• नई तकनीकों से श्रम और पूँजी की उत्पादकता में वृद्धि होती रहती है, कुछ उत्पादन की मात्रा बढ़ती रहती है और उत्पादन की माँग में वृद्धि के अनुसार वस्तुओं की पूर्ति बढाई जाती है।
• तकनीकी परिवर्तन से ही अनेक प्राकृतिक संसाधनों का पता लगाया जा रहा है जो अब तक अछूते थे और उनका औद्योगिक उपयोग संभव हो पाया है।
• तकनीकी परिवर्तन से उत्पादन लागतों में कमी करने में सहायता मिली है।
तकनीकी परिवर्तन के कारण श्रम एवं भूमि जैसे उत्पादन साधनों की बचत होती है, जैसे- कि स्वचालित मशीनों में पुरानी मशीनों की अपेक्षा बहुत कम श्रम की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार तकनीकी परिवर्तन से पूँजी की भी बचत होती है, क्योंकि तकनीकी सुधार से एक ही पूँजी (मशीन) से अधिक उत्पादन किया जा सकता है। विकसित देशों में तकनीकी परिवर्तन के माध्यम से उत्पादकता बढ़ी है।
• तकनीकी परिवर्तन ने संगठन के विकास को नई दिशाएँ दी है, जिससे उसके उत्पादन एवं प्रक्रिया में परिवर्तन आया है। कंप्यूटर संबंध रुपरेखा तथा कंप्यूटर संबंध निर्माण ने उत्पादन प्रक्रिया में मानव का हस्तक्षेप कम कर दिया है,
जिससे संगठन की उत्पादकता बढ़ी है।
• तकनीकी परिवर्तन से कम समय में ही अच्छी वस्तुएँ पर्याप्त मात्रा में बनती है। इससे एक ओर तो कर्मचारियों के कार्य के घंटों में कमी आती है और संगठन की उत्पादकता बढ़ती है।
• किसी भी संगठन की सफलता तकनीकी परिवर्तन पर निर्भर करती है संगठन की उत्पादकता को संतोषजनक बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि नई तकनीक की खोज एव उपयोग सही समय पर हो तभी संगठन की उत्पादकता संतोषप्रद हो जाती है।
वार्तालाप में शामिल हों