भर्ती प्रक्रिया - hiring process

भर्ती प्रक्रिया - hiring process


(I) भर्ती के लिए उन स्रोतों की खोज करना जहां से आवश्यक व्यक्ति उचित संख्या में उपलब्ध हो सकें। यदि युवा प्रबंधकों को भर्ती किया जाना है तो व्यवसाय प्रशासन में पाठ्यक्रम चलाने वाले संस्थान सर्वश्रेष्ठ स्रोत होंगे।


(Ii) उपयुक्त उम्मीदवारों को आकर्षित करने के लिए तकनीकों का विकास करना। बाजार में किसी संगठन की सद्भावना और प्रतिष्ठा भी एक महत्वपूर्ण माध्यम हो सकता है। कंपनी के एक पेशेवर नियोक्ता होने का प्रचार भी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आकर्षित करने में सहायक हो सकता है।


(Iii) संभावित उम्मीदवारों को आकर्षित करने के लिए अच्छी तकनीकों का उपयोग करना आकर्षक वेतन, विकास के लिए उचित सुविधाएं आदि प्रभावशाली स्रोत हो सकते हैं।


(Iv) इस प्रक्रिया के अगले चरण में नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए जितने संभव हो उतने उम्मीदवारों को आकर्षित/ अभिप्रेरित करना है। सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का चयन करने के लिए, अधिकाधिक उम्मीदवारों को आकर्षित करने की आवश्यकता है।