हिस्टोग्राम , स्कैटर आरेख, रेखांकन - Histogram, Scatter Diagram, Graphs
हिस्टोग्राम , स्कैटर आरेख, रेखांकन - Histogram, Scatter Diagram, Graphs
हिस्टोग्राम, कार्ल पियर्सन द्वारा प्रस्तावित किसी विशेष समस्या की तीव्रता को प्रदर्शित करने वाला रेखांकित प्रस्तुतीकरण (graphical representation) | हिस्टोग्राम में वितरण की चौड़ाई (width) तथा उसके आकार (shape) के माध्यम से संगठनात्मक तंत्र में व्याप्त समस्या के कारणों की पहचान की जाती है।
स्कैटर आरेख (Scatter Diagram)
तितर बितर स्कैटर आरेख एक गुणवत्ता प्रबंधन उपकरण है जो दो चरों के बीच संबंधों का विश्लेषण करने में मदद करता है। एक स्कैटर चार्ट में, आंकड़ों (data) का प्रतिनिधित्व बिन्दुओं द्वारा होता है, जहाँ प्रत्येक बिंदु क्षैतिज तथा लम्बवत अक्षों पर एक मूल्य को प्रदर्शित करता है।
रेखांकन (Graphs )
रेखांकन सबसे सरल तथा सामान्यतः उपयोग में लाया जाने वाला गुणवत्ता उपकरण है। रेखांकन इस तथ्य की पहचान करने में सहायक होते हैं कि प्रक्रियाएं तथा प्रणाली अपेक्षित मानकों के अनुसार काम कर रहे हैं या नहीं, और यदि नहीं कर रहे हैं तो रेखांकन के द्वारा मानक स्तर से उनके विचलन का भी अभिलेखन किया जाता है।
जांच सूची (Check-list)
जांच सूची आसानी से आंकड़ों तथा सूचनाओं के संग्रहण में सहायक होती हैं। जांच सूची, कर्मचारियों को ऐसी समस्याओं की पहचान करने में भी सहायक होती हैं, जो संगठन द्वारा उपभोक्ताओं को उनकी अपेक्षाओं के अनुसार गुणवत्तायुक्त उत्पाद अथवा सेवा प्रदान कर पाने में बाधक होती हैं। जांच सूची मुख्यतः ऐसी चिह्नित समस्याओं की लम्बी सूची होती है, जिन पर ध्यान देना आवश्यक होता है। एक बार जैसे ही किसी समस्या का समाधान हो जाता है, तो तुरंत उस समस्या के आगे चिह्न लगा दिया जाता है। कर्मचारियों द्वारा जांच सूची का उपयोग यह देखने के लिए किया जाता है कि प्रणाली तंत्र में किये गए परिवर्तनों से संगठन की गुणवत्ता में स्थिरता आई है अथवा नहीं।
वार्तालाप में शामिल हों