राशिपतन - horoscope fall

राशिपतन - horoscope fall


यह एक तरह की कीमत मेदभावपूर्ण नीति है। इसके अंतर्गत एक वैश्विक कंपनी अपने उत्पादों को किसी देश में बहुत ही कम कीमत पर बेचती है। इसका उद्देश्य मेजबान देश के घरेलू उद्योगों को हानि पहुंचाना है। इसमें वैश्विक कंपनी भिन्न-भिन्न देशों में अपने उत्पादों को भिन्न-भिन्न कीमतों पर बेचती है। राशिपतन के अंतर्गत एक देश दूसरे देश में उत्पादों को बहुत ही कम कीमत पर बेचकर उस देश के घरेलू उद्योगों को नुकसान पहुंचाता है जब उस उत्पाद के घरेलू उद्योग कमजोर पड़ जाते हैं, या बंद हो जाते है, तो उस उत्पाद की कीमत बढ़ा दी जाती है। डब्लू.टी.ओ. द्वारा राशिपतन को रोकने के लिए, सदस्य- देशों को यह निर्देश दिया गया है कि वे राशिपतन द्वारा किसी देश के घरेलू उद्योग को नुकसान नहीं पहुंचाएँगे।


यदि कोई देश दूसरे देश के घरेलू बाजार में राशिपतन करता है तो इसके विरूद्ध डब्लू. टी. ओ. में शिकायत की जा सकती है। यदि रूप किये गये आयात की मात्रा उस देश के घरेलू बाजार के बिकने वाले उस उत्पाद की कुल मात्रा के एक प्रतिशत से भी कम है, तो इस दशा में इस डंपिंग को नाममात्र ही माना जाएगा और डब्लु. टी. ओ. इसकी सुनवाई नहीं करेगा। वर्ष 2011 के आठव मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में राशिपतन को रोकने के लिये बहुत से सुरक्षात्मक उपाय किये गए विश्व व्यापार संगठन के अनुसार जब राशिपतन से मेजबान देश की व्यावसायिक इकाइयों को हानि होती है तो इसे अनुचित व्यापार व्यवहार माना जाता है।