मानव संसाधन का विश्लेषण - HR Analysis
मानव संसाधन का विश्लेषण - HR Analysis
मानव संसाधन विश्लेषण पूरी प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण और कठिन निर्णय है। इस कार्य को बहुत ध्यानपूर्वक और बहुत सावधानी पूर्ण तरीके के किया जाना चाहिए। संगठन में मानव संसाधन के लिए उपयोगिता, निर्णय, आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी, कानून वातावरण, राजनैतिक आदि कारणों को ध्यान में रखकर किया जाता है। इस में मानव संसाधन का अध्ययन कर के यह निर्णय लिया जाता है कि किस कार्य के लिए कोन सी योग्यता वाले व्यक्ति का प्रशिक्षण करना है।
प्रशिक्षण उद्देश्य का निर्णय कोई भी प्रशिक्षण कार्य बिना उद्देश्य के आयोजित नहीं - होता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम से पहले, उद्देश्य निर्धारण अतिआवश्यक होता है। जैसे संगठन की ख्याति और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए किस प्रकार के उद्देश्य की पूर्ति की जाए, किस प्रकार की शिक्षण व्यवस्था हो ।
प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कम से कम एक उद्देश्य को लेकर चलना चाहिए। प्रशिक्षण निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए बनाया जाता है।
1. उत्पादकता बढ़ोत्तरी के लिए
2. मानव संसाधनों का उत्तम उपयोग
3. मनोबल का विकास
4. दूरुपयोग और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए
5. कर्मचारी की कार्यदक्षता, योग्यता में वृद्धि के लिए
6. गुणवत्ता के विकास के लिए
वार्तालाप में शामिल हों