मानव संसाधन सूचना प्रणाली - HR Information Systems

मानव संसाधन सूचना प्रणाली - HR Information Systems


यह प्रणाली उन संगठनों के लिए अधिक उपयोगी है जहाँ 15 से ज्यादा कर्मचारी कार्य करते हैं। यह एक ऐसी प्रणाली है जो मानव संसाधन का प्रबंध करने, विकसित करने और उसका अधिकतम उपयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें मुख्यतः पारिश्रमिक सूची (पेरोल) और कर्मचारी इंट्रानेट जैसी प्रणालियाँ होती हैं। मानव संसाधन सूचना प्रणाली आम तौर पर पूरी मानव संसाधन सूचना, प्रक्रियाओं और जानकारी को एक प्रणाली के तहत एकीकृत करता है। इंट्रानेट पर कर्मचारियों को शादी की वर्षगांठ, जन्म दिन की शुभकामनाएं भेजने से लेकर प्रशिक्षण की जरुरत की पहचान करने और कार्य प्रदर्शन आकलन जैसे उद्देश्यों के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।


आजकल इंट्रानेट के साथ साथ ई ऑफिस, मेसेन्जर एवं वाट्सप एप का भी उपयोग किया जा रहा है। ऐसी प्रणाली आवश्यक नहीं कि एक बार में ही लागू की जाए, इसे क्रमशः बढ़ाते हुए विकसित किया जा सकता है।