मानव संसाधन नीतियों की समीक्षा , एकीकृत रणनीतिक नियोजन - HR policies review, integrated strategic planning
मानव संसाधन नीतियों की समीक्षा , एकीकृत रणनीतिक नियोजन - HR policies review, integrated strategic planning
एक विकासशील संगठन को अपनी नीतियों की समीक्षा करते रहना चाहिए, जिससे मांग और परिस्थितियों के अनुसार नीतियों में परिवर्तन किए जा सके। वर्तमान वातावरण परिवर्तनशील है, जिसका प्रभाव संगठन पर पडता है। यदि हम संगठन का विकास चाहते है, तो हमें मानव संसाधन नीतियों में परिस्थितियों एवं माँग के अनुकूल परिवर्तन करने होगे । इस प्रकार हम कह सकते हैं कि नीतियों की समीक्षा एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
एकीकृत रणनीतिक नियोजन
एकीकृत रणनीति के अंतर्गत विभिन्न मूल्यों पर आधारित क्रियाओं को एक साथ मिलाना होता है। अनुसंधान एवं विकास, उत्पादन, विपणन आदि सभी कार्य को एक ही प्रबंधन करता है। मानव संसाधन प्रबंधक रणनीतियों संगठन की क्षमता एवं कमियाँ बताता है। रणनीतिज्ञ एक बार फिर से मानव संसाधन प्रबंधक से चर्चा करते हैं। संगठन की रणनीति एवं मानव संसाधन नीति दोनों को मिलाकर एकीकृत रणनीति नियोजन किया जाता है। इसके चार चरण है।
वार्तालाप में शामिल हों