मानव संसाधन नीति , परिभाषा - HR Policy, Definition
मानव संसाधन नीति , परिभाषा - HR Policy, Definition
मानव संसाधन नीतियाँ मार्गदर्शन का कार्य करती है, जिसके परिणामस्वरुप संगठन के कार्यकलाप सुचारु रूप से संपादित होते रहते हैं।
परिभाषा
एडविन बी. फिलिप्पों के शब्दों में, "नीतियां मानव कृत नियम अथवा एक पूर्व निश्चित कार्यप्रणाली हैं, जो संगठन के निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किए जाने वाले कार्यों का मार्गदर्शन करती है। यह एक दीर्घकालीन योजना है जो कर्मचारियों को अपने कार्य संपादन का मार्ग दर्शन देती हैं।"
रिचर्ड बी. कल्हुन के शब्दों में, “मानव संसाधन नीतियाँ कार्य के क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शन करती है ये सामान्य प्रभाव या आधार प्रस्तुत करती हैं,
जिनके आधार पर निर्णय लिए जा सकें। इनका अस्तिव संगठन के विभिन्न मूल्यों, दर्शन विचार तथा उद्देश्यों में पाया जाता है।"
डेलयोडर के शब्दों में, नीति एक ऐसा पूर्व निर्धारित एंव चयनित पथ हैं, जो स्वीकृत उद्देश्यों की प्राप्ति से हमारा मार्गदर्शन करता है।"
अर्नेस्ट मिलन के शब्दों में नीति एक ऐसा कथन अथवा सामान्य स्वीकृत अवबोध है जो कि निर्णयन ? की कसौटी अथवा सूत्र के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, इसके माध्यम से बार-बार आने वाली समस्याओं को नैत्यिक रूप से निपटाने तथा परिचालन में मितव्ययिता आती है। इसके आधार पर निर्णय को निम्न प्रबंध स्तर पर प्रत्योजन में सुगमता रहती है।"
ग्रीनवुड की संक्षिप्त परिभाषा हैं कि नीतिया प्रत्यायोजित निर्णयन के लिए नियंत्रण मार्गदर्शिका होती है।"
नीतियाँ उद्देश्यों का स्पष्टीकरण करती हैं तथा इनको प्राप्त करने के लिए मार्गों का चयन कर उन पर बढ़ने के लिए मार्ग प्रशस्त करती हैं। ये नीतियाँ व्यवस्था की आधारशिला के रूप में कार्य करती हैं। ये संगठन में कार्यरत व्यक्तियों के हितों की रक्षा करती है।
उपरोक्त कथन से यह स्पष्ट हो जाता है कि मानव संसाधन नीतियाँ अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। मानव संसाधन नीतियाँ उन सिद्धांतों से संबधित हैं, जो विभिन्न कार्यों को संपादित करने, पुनः विवेचित करने, उपविभागों में विभक्त करने तथा श्रम संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए सहायक होती है।
वार्तालाप में शामिल हों