मानव संसाधन विकास का संरेखण - Human Resource Development Alignment

मानव संसाधन विकास का संरेखण - Human Resource Development Alignment


संगठन के लक्ष्यों के साथ मानव संसाधन विकास प्रबंधन का रूपरेखा का कार्य संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करना होता है। इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संगठन में कर्मचारियों को निर्देशित करता है।


इस प्रक्रिया में प्रत्येक कर्मचारी को कार्य सौपा जाता है ताकि संगठन से लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग किया जा सके। एक समय पर संगठन के लक्ष्य अनेक हो सकते है। कई बार ये एक दूसरे के विरोधी भी हो जाते है। ऐसी स्थिति में बीच का रास्ता अपना कर स्थायित्व बनाना पडता है। आज मानव संसाधन पदाधिकारियों ने यह समझ लिया है कि संगठन के लक्ष्य और व्यापार के लक्ष्य के साथ तालमेल अच्छे परिणाम के लिए आवश्यक है ।


जैसा कि हम जानते है कि मानव संसाधन विकास का संगठन में विशेष महत्व है। इसे तभी प्रभावी कहा जाएगा यदि मानव संसाधन का कुशलतम उपयोग करके संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया जाए।